{"_id":"5fbffea88ebc3ec5ed5ac631","slug":"case-on-national-kabaddi-player-lucknow-news-lko5519485178","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी सेवा बाधित करने पर राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सहित 30 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी सेवा बाधित करने पर राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सहित 30 पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस सेवा देने वाली कंपनी जीवीके ईएमआरआई के वाइस प्रेसिडेंट ने राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी समेत 30 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि इन लोगों ने सेक्टर-डी1 स्थित सेंटर के मुख्य द्वार पर पहुंचकर कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की और मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। इससे आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो गईं। वाइस प्रेसिडेंट ने इसकी तहरीर आशियाना थाने में दी जिस पर जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, पावर हाउस चौराहा के पास एंबुलेंस सेवा 108 व 102 संचालित करने वाली कंपनी जीवीके ईएमआरआई का कार्यालय है। वाइस प्रेसिडेंट टीवीएस के रेड्डी के मुताबिक, कबड्डी खिलाड़ी दिनेश सिंह समेत करीब 30 लोग दो दिन पहले कार्यालय पहुंचे। वहां काफी देर तक हंगामा किया। विरोध करने पर कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की। इसके अलावा मुख्य द्वार पर ताला बंद कर दिया। इससे दो से तीन घंटे तक आपातकालीन सेवाएं प्रभावित रहीं। आरोप है कि दिनेश सिंह अपने रिश्तेदारों को सेंटर में नौकरी दिलाने के लिए दबाव बना रहे थे। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, वाइस प्रेसिडेंट की शिकायत पर जांच की गई और मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।