फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case of fraud on 12 contract drivers filed for diesel theft

डीजल चोरी के आरोप में 12 संविदा चालकों पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज

Fri, 02 Oct 2020 11:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case of fraud on 12 contract drivers filed for diesel theft
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की कार्यशाला चारबाग डिपो के केंद्र प्रभारी ने सरोजनीनगर थाने में 12 संविदा चालकों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने जालसाजी व सरकारी संपत्ति के नुकसान करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं इन संविदा चालकों को पहले काली सूची में डालकर निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही के मुताबिक केएम शुक्ला परिवहन निगम के कार्यशाला चारबाग डिपो के केंद्र प्रभारी है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि कोविड-19 के दौरान बस संचालन के दौरान अपने पूर्ण गंतव्य स्थान तक वाहन को न संचालित कर रास्ते से वापस लाकर बचे हुए किलोमीटर के संचालन भरकर डीजल की चोरी का मामला जांच में सामने आया। इस जांच में 12 संविदा चालकों को दोषी पाया गया। जिनको काली सूची में डाल दिया गया। इसके बाद सभी को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


केंद्र प्रभारी के मुताबिक इन सभी के खिलाफ उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी संविदा चालकों में उमाशंकर, सुरेंद्र कुमार, महेश कुमार, दिलीप कुमार, सुमिरन, राम कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, राकेश कुमार अवस्थी, सुरेश चंद्र यादव, श्रीनाथ वर्मा, प्रेमशंकर पाल और सुनील कुमार वर्मा के खिलाफ अमानत में ख्यानत और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed