{"_id":"5f2fbb908ebc3e4ae528e914","slug":"case-filed-in-hazratganj-thana-for-threatening-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र विरोधी व धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश, मुकदमा दर्ज, शिकायत करने के लिए नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र विरोधी व धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश, मुकदमा दर्ज, शिकायत करने के लिए नंबर जारी
Sun, 09 Aug 2020 02:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 Aug 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ में शनिवार को अलग-अलग इंटरनेशनल नंबरों से मीडियाकर्मियों व अन्य लोगों को कॉल करने वाले ने धमकी भरी ऑडियो क्लिप सुनाई। इसमें राम मंदिर का निर्माण कराने के लिए सरकार विरोधी बातें कही गई हैं। दोपहर में सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आया और आनन-फानन हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय के मुताबिक अज्ञात नंबर से लोगों को फोन आ रहे हैं। कॉल करने वाला भड़काऊ बयान दे रहा है। मामले की पड़ताल की जा रही है। एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्र ने बताया कि दारोगा महेश दत शुक्ला की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यूसुफ अली नाम के युवक ने कई मीडियाकर्मियों के मोबाइल फोन पर वीआईपी नंबर से कॉल किया था। उसने राष्ट्र विरोधी और धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली बातें कही हैं।
विज्ञापन
कॉल आए तो दें सूचना
एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा के मुताबिक प्राथमिक पड़ताल में धमकी देने वाला नंबर विदेशी लग रहा है। इस मामले में जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस आयुक्त ने अपील है कि अगर किसी के पास ऐसी कॉल आती है तो वह 9454401508 पर उस संदेश को भेज दें।