{"_id":"5e3fc43b8ebc3ee5c92261aa","slug":"case-filed-in-a-triple-talaaq-in-vajirganj-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना से तंग मुकदमा कराने पहुंची महिला को पति ने कचहरी में दिया तीन तलाक, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज प्रताड़ना से तंग मुकदमा कराने पहुंची महिला को पति ने कचहरी में दिया तीन तलाक, केस दर्ज
Sun, 09 Feb 2020 02:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 Feb 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर मुकदमा दर्ज कराने वाली पत्नी शुक्रवार को सुनवाई पर पहुंची तो पति ने कचहरी में तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने वजीरगंज थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज दीपक दुबे के मुताबिक, मोहनलालगंज निवासी महिला का निकाह फरवरी 2012 में एलडीए कॉलोनी निवासी अबरार अली के साथ हुआ था। महिला के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन
पति और ससुराल वालों से आजिज आकर 2016 में महिला की तरफ से मोहनलालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी सुनवाई हो रही है। महिला के अनुसार शुक्रवार को घरेलू हिंसा मामले की सुनवाई के लिए वह कचहरी गई थी। जहां अबरार अली भी आया था।
विज्ञापन
आरोप है कि कोर्ट से बाहर निकलते ही अबरार ने उसे रोककर तीन तलाक दे दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक महिला की शिकायत पर मुस्लिम महिला विवाह पर सुरक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।