{"_id":"6613e5cc977ce4315700e414","slug":"case-filed-for-caste-based-post-on-social-media-in-gonda-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: सोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणी करने वाले यूजर पर केस दर्ज, युवाओं से की गई ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: सोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणी करने वाले यूजर पर केस दर्ज, युवाओं से की गई ये अपील
Mon, 08 Apr 2024 06:10 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Apr 2024 06:10 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणी करने को लेकर एक यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने युवाओं से अपील की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदर्श आचार संहिता के दौरान सोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणी करने वाले यूजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर चुनाव आयोग के मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति ने कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह को पत्र लिखकर महेंद्र सिंह राणा नाम के फेसबुक यूजर के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि आदर्श आचार संहिता को लेकर सोशल मीडिया के प्रत्येक पोस्ट, लाइक, कमेंट व शेयर पर निगरानी की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति की ओर से जाति, धर्म, संप्रदाय व निर्वाचन को प्रभावित करने वाले पोस्ट किए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान प्रतिशत को बढ़ावा देने व मतदाता जागरुकता से संबंधित पोस्ट किया जाय जिससे जिले का नाम देश व प्रदेश स्तर पर रोशन हो सके।
विज्ञापन