फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed for asking vote with the help of BJP MLA pic in tarabganj in Gonda.

Gonda: भाजपा विधायक की फोटो लगाकर की सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील, मुकदमा दर्ज

Mon, 13 May 2024 05:50 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 May 2024 05:50 PM IST
सार

गोंडा जिले के तरबगंज विधायक प्रेमनारायन पांडेय ने तरबगंज थाने में अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। 'तरबगंज की आवाज' के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने के मामले की जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Case filed for asking vote with the help of BJP MLA pic in tarabganj in Gonda.
तरबगंज के विधायक प्रेम नारायण पांडेय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शातिर जालसाजों ने पहले 'तरबगंज की आवाज' के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय की कवर में फोटो लगाकर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील भी कर दी। आरोप है कि कई भड़काऊ पोस्ट भी किए गए हैं। तरबगंज पुलिस ने इस मामले में विधायक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


जिले में आगामी 20 मई को लोकसभा की गोंडा व कैसरगंज सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच तरबगंज विधायक ने गंभीर आरोपों में पुलिस से शिकायत की है। विधायक प्रेमनरायन पांडेय का आरोप है कि अज्ञात शातिरों ने फेसबुक अकाउंट पर 'तरबगंज की आवाज' के नाम से प्रोफाइल बनाया। इसके बाद उनकी फोटो का इस्तेमाल कर सपा प्रत्याशी भगतराम मिश्र के पक्ष में मतदान की अपील की है। सोशल मीडिया अकाउंट पर सपा प्रत्याशी भगतराम मिश्र की फोटो भी लगाई गई है। आरोप है कि कई भड़काऊ पोस्ट भी किए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल गांधी बोले- रायबरेली मेरी दो माताओं की कर्मभूमि है इसलिए मैं यहां चुनाव लड़ने आया हूं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली की जनता से बोले राहुल गांधी, जल्द शादी कर लूंगा...


अज्ञात आरोपियों की ओर से भाजपा विधायक की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में विधायक ने थाने पर तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि विधायक की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ जालसाजी, झूठा प्रचार करने व आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय का आरोप है कि उनकी व पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

फेसबुक अकाउंट पर विधायक ने दी सफाई
तरबगंज की आवाज के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट के जरिए कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी भगतराम मिश्र के पक्ष में वोट करने की अपील करने मामले में विधायक तरबगंज प्रेमनरायन पांडेय ने सफाई दी है। विधायक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है...'तरबगंज की आवाज' के नाम से मुझे व भारतीय जनता पार्टी को बदनाम करने के लिए भ्रामक पोस्ट करने का मामला संज्ञान में आने पर थाना तरबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी व प्रिय भतीजे करण भूषण को प्रचंड मतों से कमल खिलाकर विजयी बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed