फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against unknown person in case of child being injured by dangerous thread

Lucknow News: खतरनाक मांझे से मासूम के घायल होने के मामले में अज्ञात पर केस

Tue, 24 Mar 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 24 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Case filed against unknown person in case of child being injured by dangerous thread
घायल अवीरा।
लखनऊ। खतरनाक मांझे की चपेट में आने से रविवार को छह वर्षीय अवीरा के घायल होने के मामले में पिता खलील अहमद ने वजीरगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कैसरबाग ओडियन सिनेमा के पास रहने वाले खलील अहमद खतरनाक मांझे से पतंगबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खलील के मुताबिक रविवार को वह बेटी के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पतंग के मांझे से बेटी की गर्दन कट गई। बेटी दर्द से तड़पने लगी। स्थानीय लोगों की मदद से वह बेटी को बलरामपुर अस्पताल लेकर गए, जहां उसके गर्दन पर 10 टांके लगाने पड़े। अवीरा का हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी चौक राजकुमार सिंह का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास और खतरनाक साधन का इस्तेमाल कर जानबूझकर चोट पहुंचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पतंगबाजों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

सख्ती के बावजूद बिक रहा खतरनाक मांझा
खतरनाक मांझे की चपेट में आने से हैदरगंज ओवरब्रिज पर दुबग्गा के सीते बिहार निवासी एमआर सैयद शोएब (34) की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने शोएब की पत्नी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज की थी। कुछ दिन अभियान भी चलाया गया था, लेकिन सिर्फ दो पतंगबाजों को पकड़कर पुलिस ने खानापूर्ति कर दी थी। अभी भी मांझे से लगातार लोग घायल हो रहे हैं। सख्ती के बावजूद खतरनाक मांझे का इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed