फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case filed against three youths for student suicide after two months in lucknow

प्रतियोगी छात्रा की खुदकुशी मामले में दो माह बाद केस, मां ने इस मामले की दी पूरी जानकारी

Wed, 05 Feb 2020 02:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Feb 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
case filed against three youths for student suicide after two months in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में हजरतगंज के नरही स्थित निजी छात्रावास में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा (24) की खुदकुशी मामले में दो माह बाद सोमवार रात तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मृतका की मां ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नरही स्थित निजी छात्रावास में छात्रा ने 7 नवंबर, 2019 को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसका शव कमरे में लगे पंखे के कुंडे से लटकता मिला था। मूलरूप से वाराणसी की रहने वाली छात्रा (24) नरही में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती थी। मां के मुताबिक, इस दौरान वह एक निजी न्यूज चैनल में अप्रेटिंस भी कर रही थी।
विज्ञापन


उसकी मित्रता छह साल पहले जौनपुर में मिड़याहू थानाक्षेत्र के दिलावरपुर निवासी विवेक भारती से हो गई थी। दोनों में प्रेम संबंध भी हो गए थे। जानकारी होने पर दोनों परिवारों ने शादी की हामी भर दी थी। काफी समय तक दोनों के बीच अच्छे रिश्ते रहे। कुछ महीने पहले विवेक ने छात्रा से दूरी बनानी शुरू कर दी। उसका किसी दूसरी युवती से संबंध हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसिक प्रताड़ना वाले शब्दों का करते थे इस्तेमाल

इसकी जानकारी होने पर छात्रा ने आपत्ति की तो विवेक उल्टे धमकाने लगा। दूसरी युवती से संबंध की जानकारी विवेक के करीबी दोस्त विशाल और अमित ने दी थी। दोनों के बीच संबंध खराब होने लगे तो विशाल और अमित उसको प्रताड़ित करने लगे। विवेक, विशाल और अमित तीनों छात्रा के मोबाइल पर अक्सर मानसिक प्रताड़ना देने वाले शब्दों का इस्तेमाल कर बातचीत करते थे।

7 नवंबर,2019 को लखनऊ आने के बाद उसकी विवेक और विशाल के मोबाइल पर कहासुनी हुई। तीनों के द्वारा मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक मर्यादा को ठेस पहुंचाने के कारण उसने खुदकुशी कर ली। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा के मुताबिक, मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों की कुंडली खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed