फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against three inspector and constable for absconding morphine smuggler from the police station.

Barabanki: थाने से मार्फीन तस्कर फरार होने में दरोगा-सिपाही समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, सस्पेंड किए गए

Sun, 29 Dec 2024 08:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 Dec 2024 08:48 PM IST
सार

बाराबंकी जिले के सुबेहा थाने से एक तस्कर फरार हो गया। मामले में दरोगा और सिपाही समेत तीन लोगों को निलंबित किया गया है। तस्कर की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Case filed against three inspector and constable for absconding morphine smuggler from the police station.
सुबेहा थाने से फरार हुआ तस्कर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के थाना सुबेहा की हवालात से 252 ग्राम मार्फीन के साथ गिरफ्तार तस्कर असगर अली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। भोर में जब हवालात खाली मिला तो थाने में हड़कंप मच गया। इस लापरवाही पर दरोगा, सिपाही और होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन




घटना कैसे हुई?
शनिवार रात सुबेहा पुलिस ने मोहम्मदपुर गांव के निवासी तस्कर असगर अली को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रतौली अंडरपास से 252 ग्राम मार्फीन के साथ गिरफ्तार किया था। रात 11:49 बजे उसे थाने लाकर लॉकअप में बंद कर दिया गया। रविवार भोर में तस्कर ने लघुशंका की इच्छा जताई। हवालात का शौचालय चोक होने के कारण होमगार्ड विनोद पाठक उसे थाना परिसर में स्थित दूसरे शौचालय ले गया। इसी दौरान, असगर अली होमगार्ड को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। घटना सुबह 4:20 बजे थानाध्यक्ष को पता चली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन, कोहरे और लुढ़कते पारे से अभी और बढ़ेगी सर्दी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा मुखिया बोले- सिर्फ अदाणी ही नहीं, बेजा लाभ लेने वाले सभी उद्योगपतियों पर हो बात


पुलिस की कार्रवाई
लापरवाही के आरोप में रात्रिकालीन अधिकारी दरोगा शोभित शुक्ला, थाने के दीवान फहीम अहमद और होमगार्ड विनोद पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है, जबकि होमगार्ड पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।


घर पहुंचा और फिर गायब!
तस्कर के फरार होने के बाद पुलिस उसके गांव मोहम्मदपुर पहुंची। वहां उसकी पत्नी हसीना ने बताया कि असगर घर आया था। उसने जॉकेट पहनी, मोबाइल लिया और तुरंत चला गया।

तलाशी अभियान जारी पर नहीं मिली कोई सफलता
पुलिस ने तस्कर को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई हैं। क्राइम ब्रांच, स्वाट और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली।

पहले भी भागने की कोशिश पर पकड़ लिया गया था
असगर अली पर पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। 2018 में भी उसने थाने से भागने की कोशिश की थी, लेकिन उसे दोबारा पकड़ लिया गया था। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तस्कर की फरारी पुलिस की बड़ी लापरवाही है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तस्कर की गिरफ्तारी के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed