{"_id":"644293dc6705ea54920f6a74","slug":"case-filed-against-shine-city-company-owner-case-of-not-surrendering-despite-court-order-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : शाइन सिटी कंपनी मालिक के खिलाफ केस दर्ज, कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सरेंडर न करने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : शाइन सिटी कंपनी मालिक के खिलाफ केस दर्ज, कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सरेंडर न करने का मामला
Fri, 21 Apr 2023 07:17 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 21 Apr 2023 07:17 PM IST
सार
एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक हजरतगंज के डालीबाग स्थित ग्रेडियर अपार्टमेंट निवासी राशिद नसीम शाइन सिटी कंपनी का सीएमडी है। कंपनी के खिलाफ प्लाट और अन्य योजनाओं के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है।
विज्ञापन
विस्तार
करोड़ों रुपये की ठगी कर चुकी शाइन सिटी कंपनी मालिक राशिद नसीम के खिलाफ गोमतीनगर थाने में एक और एफआईआर दर्ज कराई गई है। राशिद के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सरेंडर न करने की धारा के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक हजरतगंज के डालीबाग स्थित ग्रेडियर अपार्टमेंट निवासी राशिद नसीम शाइन सिटी कंपनी का सीएमडी है। कंपनी के खिलाफ प्लाट और अन्य योजनाओं के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है। गोमतीनगर थाने में कंपनी के खिलाफ 400 से अधिक एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन
शाइन सिटी कंपनी के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है। अब आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन में तैनात इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव 20 अप्रैल को राशिद नसीम के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सरेंडर न करने की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन