{"_id":"5e32bdaf8ebc3e4ae83b9df9","slug":"case-filed-against-fake-teacher-of-primary-school-in-mohanlalganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षका पर केस दर्ज, वेतन समेत अन्य देयक की होगी वसूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्राथमिक विद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षका पर केस दर्ज, वेतन समेत अन्य देयक की होगी वसूली
Thu, 30 Jan 2020 04:58 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 Jan 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में मोहनलालगंज के प्राथमिक विद्यालय डेबरिया में तैनात फर्जी शिक्षिका नूर अमरीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सत्यापन में उसका टीईटी प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था। इसके बाद तत्कालीन बीएसए डॉ. अमर कांत सिंह ने सेवा समाप्त का आदेश देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया था।
नूर अमरीन वर्ष 2016 से विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थी। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि मोहनलालगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि शिक्षिका से तैनाती के दौरान निर्गत वेतन समेत अन्य देयक की वसूली भी की जाएगी।
अभी तक दो शिक्षिकाओं के फर्जी प्रमाण पत्र पाए जाने पर सेवा समाप्त की जा चुकी है। जबकि चार शिक्षकों के फर्जी प्रमाण पत्र मिलने पर नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।