फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against assistant teacher who got job using fake marksheet

Lucknow News: फर्जी मार्कशीट लगा नौकरी हासिल करने वाले सहायक अध्यापक पर केस

Mon, 11 Nov 2024 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Case filed against assistant teacher who got job using fake marksheet

विज्ञापन
लखनऊ। सहायक अध्यापक पर प्रधानाचार्य ने आलमबाग थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी अध्यापक पर बीएड की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी हासिल करने का आरोप है।



आलमबाग के चंदर नगर स्थित जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पवन कुमार के मुताबिक राकेश कुमार कॉलेज में सहायक अध्यापक थे। आरोप है कि राकेश ने नौकरी हासिल करने के लिए भर्ती के समय बीएड की जो मार्कशीट लगाई थी वो सत्यापन में फर्जी निकली। इस पर कॉलेज प्रशासन ने राकेश को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन









प्रधानाचार्य पवन कुमार ने बताया कि जून 2023 में सहायक अध्यापक राकेश कुमार ने मेडिकल लीव मांगी थी। लीव स्वीकृत करने के लिए राकेश से दस्तावेजों पर सीएमओ के हस्ताक्षर कराने की बात कही थी। कुछ दिन आरोपी ने दोबारा दस्तावेज लगाए तो उसमें हुए सीएमओ के हस्ताक्षर में संदेह हुआ। कॉलेज प्रशासन ने सीएमओ कार्यालय में दस्तावेज भेजे थे। जवाब मिला कि दस्तावेजों पर हुए हस्ताक्षर सीएमओ के नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन







मामले की जांच चल ही रही थी तभी बैंक से राकेश के नाम पर लोन की किस्तें न भरने की नोटिसें कॉलेज भेजी गईं। पता चला कि लोन संबंधी दस्तावेजों में कॉलेज में उनकी नियुक्ति के हस्ताक्षर पूर्व प्रधानाचार्य के थे। पूर्व प्रधानाचार्य से पूछा गया तो उन्होंने जानकारी न होने की बात कही।






प्रधानाचार्य ने आरोपी से उनकी बीएड की डिग्री मांगी और संस्कृति विवि को भेजी। यहां से उन्हें डिग्री फर्जी होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed