{"_id":"641ff49f55edf56e080f8004","slug":"case-filed-against-arif-for-having-friendship-with-cranes-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: सारस से दोस्ती को लेकर आरिफ की मुश्किलें बढ़ीं, मुकदमा दर्ज किया गया, पूछताछ के लिए बुलाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: सारस से दोस्ती को लेकर आरिफ की मुश्किलें बढ़ीं, मुकदमा दर्ज किया गया, पूछताछ के लिए बुलाया गया
Sun, 26 Mar 2023 01:00 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज (अमेठी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज (अमेठी)
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:00 PM IST
सार
सारस के साथ दोस्ती को लेकर आरिफ के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में नोटिस जारी कर उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
सारस पक्षी के साथ आरिफ (फाइल फोटो)।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारस के साथ दोस्ती को लेकर एक माह से चर्चा में बने आरिफ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वन विभाग ने आरिफ के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। उन्हें नोटिस जारी कर दो अप्रैल को पूछताछ के लिए तलब भी किया गया है।
विज्ञापन
अमेठी के जामो ब्लॉक के मंडखा निवासी आरिफ के साथ सारस की दोस्ती अगस्त 2022 में हुई थी। आरिफ जहां जाते, सारस उनके साथ होता था। चर्चा बढ़ी तो आरिफ के घर देशी-विदेशी मीडिया का जमावड़ा होने लगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सारस पर सियासत गरमाई: अखिलेश यादव ने दी थी आंदोलन की चेतावनी, ट्वीट कर कही थी ये बात
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एक-दूसरे से अलग हो गए सारस और आरिफ, अखिलेश यादव भी पहुंचे थे दोनों की दोस्ती देखने
इसी बीच पांच मार्च को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आरिफ के घर पहुंचे। यहीं से आरिफ की मुसीबतें बढ़ने लगीं। इस मुलाकात के बाद मुख्य वन संरक्षक के आदेश पर 21 मार्च को सारस को रायबरेली के समसपुर पक्षी बिहार पहुंचा दिया गया।
इसके बाद शनिवार को गौरीगंज रेंज के रेंजर शिवाकांत शर्मा ने स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया और सारस को कानपुर प्राणी उद्यान भेज दिया गया।