फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against AIMIM state president for posting controversial post

UP: ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर विवादित पोस्ट करने पर मुकदमा दर्ज, सुभासपा कार्यकर्ता ने की थी शिकायत

Wed, 17 Sep 2025 09:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Sep 2025 09:59 PM IST
सार

लखनऊ के हजरतगंज थाने में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने सुभासपा कार्यकर्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करवाया था।
 

विज्ञापन
Case filed against AIMIM state president for posting controversial post
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

सोशल मीडिया पर महाराजा सुहेलदेव पर विवादित पोस्ट करने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ हजरतगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कार्यालय प्रभारी धर्मप्रकाश चौधरी की शिकायत पर की है।

विज्ञापन


बस्ती के सोनहा औड़ इलाके के जंगल गांव के रहने वाले धर्मप्रकाश चौधरी के मुताबिक कुछ दिन पहले वह पार्टी के प्रदेश कार्यालय में काम निपटा रहे थे। तभी उन्हें शौकत अली की पोस्ट देखी। पोस्ट में शौकत अली ने राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 43 एडिशनल एसपी व 13 डिप्टी एसपी के तबादले, डिप्टी एसपी से एडिशनल एसपी बनने वालों को मिली नई तैनाती
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी सौगात, मिलेगा स्मार्टफोन, बढ़ेगा मानदेय


धर्मप्रकाश का आरोप है कि शौकत आए दिन सुहेलदेव के खिलाफ गलत बयान जारी करते रहते हैं। इस बार की गई टिप्पणी से करोड़ों लोगों को ठेस पहुंची है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed