{"_id":"6161f6e28ebc3e61e84ddc80","slug":"case-against-lda-babu-lucknow-news-lko5993977135","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडीए के बाबू पर तीन मुकदमे दर्ज, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडीए के बाबू पर तीन मुकदमे दर्ज, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीए के योजना सहायकों से लेकर संपत्ति अधिकारियों तक के जाली हस्ताक्षर बना 20 करोड़ के 13 भूखंड बेचने के आरोपी रजिस्ट्री सेल के बाबू पवन कुमार को लोहिया पार्क के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले गोमतीनगर थाने में शुक्रवार रात उसके खिलाफ तीन केस दर्ज कराए गए। पूछताछ के बाद पवन को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। शनिवार को नौ लोगों ने उसके खिलाफ गोमतीनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन कर मुकदमा दर्ज करने की बात कही।
एलडीए के संपत्ति अधिकारियों के नाम इस्तेमाल कर 13 भूखंडों की रजिस्ट्री कराने के प्रकरण जानकारी में आए थे। हालांकि, रजिस्ट्री के लिए इन भूखंडों के आवंटन और जरूरी अनुमोदन की फाइल नहीं मिली थी। इन रजिस्ट्री पर अधिकारियों, योजना सहायक, अनुभाग अधिकारी के हस्ताक्षर जाली मिले। मामले का खुलासा होने पर एलडीए वीसी अक्षय त्रिपाठी ने शुक्रवार को आरोपी बाबू पवन कुमार को निलंबित कर दिया था। एलडीए ने गोमतीनगर थाने में तहरीर दी थी। गोमतीनगर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि कूटरचित दस्तावेज तैयार करके जालसाजी, धोखाधड़ी आदि धाराओं में तीनों केस दर्ज करके पवन को शनिवार को लोहिया पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भेज दिया गया है।
कई और नाम उजागर, जल्द होगी गिरफ्तारी
पवन कुमार से पूछताछ के साथ छानबीन में कई और लोगों के भी धोखाधड़ी में शामिल होने की जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक कुछ दलालों के साथ एलडीए के भी कुछ लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। गोमतीनगर इंस्पेक्टर का कहना है कि पवन पर दर्ज मुकदमों की विवेचना की जा रही है। जिनके भी इस धोखाधड़ी में शामिल होने की जानकारी मिलेगी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। वहीं, धोखाधड़ी करके बेचे 13 आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों की सूचना निबंधन कार्यालय, उपनिबंधक द्वितीय को भेज दी गई है। इनका पूरा ब्योरा देकर भूखंडों की दोबारा रजिस्ट्री नहीं करने के लिए कहा गया है।