{"_id":"6962ba78484f8f6a750eb97b","slug":"cartridges-recovered-from-passengers-handbag-let-go-after-questioning-lucknow-news-c-13-lko1070-1553301-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यात्री के हैंडबैग से कारतूस बरामद, पूछताछ के बाद जाने दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यात्री के हैंडबैग से कारतूस बरामद, पूछताछ के बाद जाने दिया
Sun, 11 Jan 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर। अमौसी हवाई अड्डे पर शुक्रवार दुबई जा रहे यात्री के हैंडबैग से .32 बोर के दो कारतूस मिले। सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ ने कारतूस मिलने पर यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में यात्री के शस्त्र का वैध लाइसेंस दिखाए जाने पर उसे यात्रा की अनुमति दे दी गई, जबकि कारतूस पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए।
ठाकुरगंज निवासी मो. गुफरान को एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-193 से रात 1:35 बजे दुबई जाना था। वह करीब रात 12 बजे बोर्डिंग के लिए टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा जांच के समय उनके हैंडबैग की स्क्रीनिंग में दो कारतूस दिखाई दिए। बैग खोल कर चेक करने पर .32 बोर पिस्टल के कारतूस बरामद हुए। बाद में शस्त्र लाइसेंस दिखाने पर यात्री को जाने दिया गया। सीआईएसएफ ने कार्रवाई करते हुए बरामद कारतूस सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिए। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस देखने के बाद यात्री को जाने दिया गया और कारतूस थाने में जमा कर लिया गया।