फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Carpenter's body found hanging from a tree

Lucknow News: पेड़ से लटका मिला कारपेंटर का शव

Thu, 27 Nov 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 27 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Carpenter's body found hanging from a tree
जितेंद्र की फाइल फोटो।
लखनऊ। काकोरी के कुशमौरा गांव में बुधवार सुबह करीब छह बजे कारपेंटर का शव आम के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने गांव की ही महिला पर हत्या करवाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सतीश राठौर के अनुसार गांव निवासी जितेंद्र उर्फ बाबू रावत (25) रोज की तरह सुबह घर से बाग जाने की बात कहकर निकले थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उन्हें पेड़ से लटका देख परिजनों को सूचना दी। बहन सरिता ने बताया कि घटना से एक दिन पहले ही उन्होंने गांव की एक महिला को भाई के कमरे में जाते हुए देखा था। शक है कि विवाद के बाद महिला ने भाई की हत्या करवाकर शव पेड़ पर लटका दिया, ताकि लोग इसे आत्महत्या का मामला समझें। इंस्पेक्टर के अनुसार आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों और महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। परिवार में मृतक की मां और बहन सरिता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed