{"_id":"5bc30aa6bdec22699c0c038e","slug":"carelessness-of-signal-department-found-in-farakka-express-derailment-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरक्का एक्सप्रेस हादसा : जांच में सामने आई सिग्नल विभाग की गलती, प्वाइंट बॉक्स की सील टूटी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरक्का एक्सप्रेस हादसा : जांच में सामने आई सिग्नल विभाग की गलती, प्वाइंट बॉक्स की सील टूटी मिली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त फरक्का एक्सप्रेस (फाइल फोटो)।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू फरक्का एक्सप्रेस के डिरेलमेंट मामले की सच्चाई सामने आने लगी है। हरचंदपुर में लगा प्वाइंट बॉक्स शनिवार को लखनऊ लाया गया। जांच में इसकी सील टूटी पाई गई, जिससे साफ है कि प्वाइंट बॉक्स से छेड़छाड़ की गई है। इस बीच शनिवार को भी रेलकर्मियों के बयान दर्ज किए गए।
बुधवार को सुबह रायबरेली के हरचंदपुर में मालदाटाउन से दिल्ली जा रही (14003 अप) न्यू फरक्का एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई थी। इसमें छह यात्रियों की मौत हो गई थी तथा 25 चोटिल हो गए थे। मामले की जांच सीआरएस एसके पाठक कर रहे हैं। शुक्रवार को ड्राइवरों, गार्ड, सिग्नल इंस्पेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल मेंटेनरों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए गए थे।
वहीं, शनिवार को हादसे से जुड़े 18 रेलकर्मियों के बयान दर्ज किए गए। बयान देने के लिए 28 कर्मचारियों को बुलाया गया है। रेलवे के सिग्नल विभाग की गलती सामने आ रही है। इसलिए हरचंदपुर रेलवे स्टेशन पर लगा प्वाइंट बॉक्स निकालकर डीआरएम दफ्तर लाया गया। जहां प्वाइंट बॉक्स की मशीन की सील टूटी हुई मिली।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त प्वॉइंट शिफ्टिंग करने वाला उपकरण भी फंसी हुई हालत में मिला। सीआरएस ने इसे जांचा। कर्मचारियों के बयान के आधार पर डाटा लॉगर को भी देखा गया। बता दें कि डाटा लॉगर में ही सिग्नल प्वॉइंट से जुड़ी हर गतिविधि दर्ज होती है। माना जा रहा है कि डाटा लॉगर की रिपोर्ट के आधार पर ही प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की जाएगी।