फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   carelessness of doctor in lucknow

गुस्साए डॉक्टर ने कहा-गोली मार दो, लेकिन देखूंगा नहीं

Mon, 14 Sep 2015 07:54 PM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
carelessness of doctor in lucknow

बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज दर्द से तड़पते रहे और इनडोर ड्यूटी में तैनात डॉक्टर देखने को तैयार नहीं हुआ। मरीजों के तीमारदार देखने के लिए कहने को गए तो एक बार तो डॉक्टर ने उन्हें फटकार कर भगा दिया।

विज्ञापन


तीमारदार जब इकट्ठे होकर पहुंचे और विरोध करने लगे तो डॉक्टर ने कहा-‘गोली मार दो लेकिन मरीज को नहीं देखूंगा’। डॉक्टर का यह रवैया तब था जब इमरजेंसी में भर्ती नगमा बानो (40), बीएस धारीवाल (43) और शिवानी (10) की हालत नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन


तीमारदार सुशीला ने बताया कि उनके पति बीएस धारीवाल को शनिवार देर रात करीब एक बजे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। इलाज के नाम पर स्टाफ नर्स ने एक ग्लूकोज की बोतल लगाने के बाद एक इंजेक्शन लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन इस तरह मनमानी करते हैं डॉक्टर

carelessness of doctor in lucknow

इसके बाद रविवार दोपहर एक बजे तक कोई भी डॉक्टर देखने नहीं आया। मरीजों की शिकायत थी कि डॉक्टर सुबह से इमरजेंसी में है लेकिन मरीजों को परेशानी होने पर देखने को तैयार नहीं है।

अस्पताल सूत्रों की मानें तो इनडोर ड्यूटी में तैनात डॉक्टर आए दिन इसी तरह मनमानी करते हैं। स्टाफ से भी अभद्रता करते हैं और इस वजह से वार्ड में भर्ती मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार का कहना है कि ये गंभीर मामला है। इस तरह की बात बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इनडोर इमरजेंसी में डॉ. अतुल मेहरोत्रा की ड्यूटी थी। डॉक्टर की पहले भी इस तरह की शिकायतें मिल चुकी हैं। उनसे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed