फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   car ran at a speed of 100, collided with unipole and overturned six times In lucknow

UP: 100 की स्पीड से दौड़ाई कार, यूनीपोल से टकराकर छह बार पलटी, जन्मदिन पर बुझा कारोबारी के घर का इकलौता चिराग

Mon, 04 Sep 2023 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Sep 2023 09:23 AM IST
सार

लखनऊ में रफ्तार का कहर देखने को मिला। 100 की रफ्तार से एक कार यूनिपोल से टकराकर छह बार पलट गई। कारोबारी के इकलौते बेटे की जान चली गई। जन्मदिन पर घर का इकलौता चिराग बुझ गया। युवती को खरोंच तक नहीं आई। 

विज्ञापन
car ran at a speed of 100, collided with unipole and overturned six times In lucknow
लखनऊ में रफ्तार का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के गोमतीनगर के अंबेडकर उद्यान चौराहे पर शनिवार रात तीन बजे सार्थक पहवा (23) की कार 100 की रफ्तार से यूनीपोल में टकरा गई। वह जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर जा रहा था। टक्कर के बाद कार 50 मीटर तक छह बार पलटती चली गई। 
विज्ञापन


हादसे में सार्थक की मौत हो गई, जबकि बगल की सीट पर बैठी युवती को खरोंच नहीं आई। वह कार का गेट खोलकर बाहर निकल गई। इकलौते बेटे मौत की सूचना पर घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन


सार्थक पहवा निरालानगर निवासी टायर कारोबारी रमन पहवा का बेटा था। कारोबारी की सीतापुर रोड पर शिल्पी ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। शनिवार को सार्थक अपने दोस्त की कार लेकर गोमतीनगर इलाके में जन्मदिन की पार्टी मनाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौटते वक्त रात करीब तीन बजे उसकी कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर लगे यूनीपोल से टकरा गई। यूनीपोल टूटकर गिर गया और कार डिवाइडर में फंस गई। पुलिस ने सार्थक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि शनिवार को सार्थक का जन्मदिन था। उसने हाल ही में मुंबई के एक निजी संस्थान से बीबीए की पढ़ाई पूरी की थी, जबकि उसकी बहन खुशी भी मुंबई में पढ़ाई कर रही है। हादसे के वक्त कार में युवक की अनन्या नाम की एक दोस्त भी बैठी थी। वह जानकीपुरम की रहने वाली है।

 

हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। चौराहे के पास डिवाइडर में मोड़ और यूनीपोल का कुछ हिस्सा निकला हुआ था, जिसे युवक नहीं देख सका और रफ्तार अधिक होने के कारण कार टकराकर पलटती चली गई।
 

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि कुछ समझ ही नहीं आया हादसा कैसे हुआ और उसकी जान कैसे बच गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed