{"_id":"65ac4596887178a664092748","slug":"car-rams-into-container-parked-in-front-of-police-station-old-man-dies-lucknow-news-c-13-lko1012-580282-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: थाने के सामने खड़े कंटेनर में घुसी कार, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: थाने के सामने खड़े कंटेनर में घुसी कार, वृद्ध की मौत
Sun, 21 Jan 2024 03:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर थाने के सामने सड़क किनारे खड़े दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर में शनिवार भोर तेज रफ्तार कार पीछे से जा घुसी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कार सवार दो लोग उसमें फंस गए। अग्निशमनकर्मियों ने कटर व बेलचे से कार का अगला हिस्सा तोड़कर दोनों को निकाला। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां एक वृद्ध की मौत हो गई। दो महिलाओं सहित पांच लोगों का इलाज चल रहा है।
आशियाना के रजनीखंड में रहने वाले सचिवालय से सेवानिवृत्त सुरक्षा अधिकारी देवीदीन नागर (70) पत्नी रमा, बेटे राजकुमार, भतीजे विश्वनाथ, पौत्र वैभव और बहू रजनी के साथ शादी में औरैया गए थे। शुक्रवार देर रात सभी लोग कार से लौट रहे थे। शनिवार भोर करीब चार बजे उनकी कार सरोजनीनगर थाने में सामने खड़े दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर में जा घुसी।
हादसा इतना भीषण था कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार में बैठे सभी लोग उसमें फंस गए। भिड़ंत की आवाज सुन थाने में मौजूद पुलिसकर्मी मदद के लिए पहुंच गए। कार में पीछे बैठे लोगों को किसी तरह गेट खोलकर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया। कार के अगले हिस्से में देवीदीन और उनके पुत्र राजकुमार फंस गए थे। दोनों को निकालने के लिए पुलिस ने फायर स्टेशन से मदद मांगी। कुछ ही मिनट में सरोजनीनगर फायर स्टेशन से अग्निशमनकर्मी पहुंच गए और कटर व बेलचे से कार का अगला हिस्सा तोड़कर देवीदीन और राजकुमार को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देवीदीन की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
थाने के सामने खड़े जिस कंटेनर की वजह से हादसा हुआ, उसे 18 जनवरी को पुलिस ने खड़ा कराया था। 18 जनवरी की सुबह छह बजे इस कंटेनर ने गिंदनखेड़ा में बिजली के दो खंभों में टक्कर मार दी थी। इससे कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया था। बाद में पुलिस ने कंटेनर को थाने के सामने खड़ा करा दिया था। इस मामले में नादरगंज ओल्ड बिजलीघर के अवर अभियंता दिनकर यादव ने कंटेनर चालक के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज कराया था। सरोजनीनगर इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरी ने बताया कि शनिवार सुबह हुए हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी। आशंका जताई जा रही है कि चालक को अचानक झपकी आने से हादसा हुआ है।