फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car parking charges will increase

पार्किंग में कार खड़ी करना अब होगा महंगा

Sat, 27 Feb 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Car parking charges will increase
भूमिगत पार्किंग में कार खड़ी करना अब हो जाएगा महंगा।
पार्किंग में कार खड़ी करना अब होगा महंगा, चार घंटे का शुल्क 25 से 30 रुपये करने की तैयारी
विज्ञापन

लखनऊ। राजधानी की भूमिगत पार्किंगों में कार खड़ी करना अब महंगा होने वाला है। यही नहीं, ऑटो और बस स्टैंड से वसूली की तैयारी है और अब साइकिल का भी पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। इसकी मंजूरी के लिए रविवार को होने वाली सदन की बैठक में नगर निगम पार्किंग उपविधि 2021 को लाया जा रहा है। नगर निगम की भूमिगत पार्किंगों में अभी चार पहिया वाहन का चार घंटे का पार्किंग शुल्क 25 रुपये है। अब इसे बढ़ाकर 30 रुपये किया जा रहा है। हालांकि दो पहिया का शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। इसी तरह अब साइकिल का भी चार घंटे का पांच रुपये पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। पिछली सरकार ने इसे मुफ्त कर दिया था। रविवार को सदन में लाई जा रही नई नियमावली में साइकिल पर शुल्क तय किया जाएगा।
आठ घंटे पर बढ़ जाएगा जुर्माना
नो पार्किंग में कार्रवाई के बाद यदि वाहन मालिक ने गाड़ी नहीं छुड़ाई तो हर आठ घंटे पर जुर्माने की राशि बढ़ा दी जाएगी। यह कितनी बढ़ेगी अभी तय नहीं है, लेकिन इसे बढ़ाने का प्रावधान उपविधि में किया गया है।
विज्ञापन

बिना अनुमति नहीं होगी प्राइवेट पार्किंग
नई उपविधि के तहत अब शहर में कोई भी व्यक्ति नगर निगम की अनुमति बिना निजी भूमि पर पार्किंग नहीं करा सकेगा। शुल्क भी निगम की अनुमति के बाद ही वसूल सकेगा। इसका निर्धारण भी नगर निगम ही करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 मीटर के दायरे में प्राइवेट पार्किंग पर रोक
शहर में नगर निगम के चिह्नित पार्किंग स्थलों के 500 मीटर के दायरे में कोई प्राइवेट या व्यावसायिक पार्किंग नहीं चलाई जाएगी। उपविधि में इसे लेकर भी प्रावधान किया गया है।

गाड़ी में टूट-फूट की नहीं होगी जिम्मेदारी
नो-पार्किंग में कार्रवाई के दौरान यदि गाड़ी में किसी तरह की टूट-फूट होती है तो नगर निगम इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा। इसका उल्लेख उपविधि में किया गया है।
भूमिगत पार्किंग में चार घंटे का पार्किंग शुल्क
कार, जीप, टैक्सी-सूमो : 30 रुपये
टेंपो, थ्री व्हीलर, ई रिक्शा : 20 रुपये
मोटर साइकिल, स्कूटर : 10 रुपये
साइकिल : 05 रुपये
निगम की सीमा में सवारी भरने, माल उतारने-चढ़ाने हेतु पार्किंग शुल्क
ट्रक, बस, मिनी बस, मेटाडोर : 100 रुपये
कार, जीप, टैक्सी, सूमो आदि : 50 रुपये
टैंपो, थ्री-व्हीलर, ई रिक्शा : 30 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed