{"_id":"675454d66dc5dcf6e802f96a","slug":"car-overturns-in-khanti-while-saving-bike-rider-doctor-and-lab-technician-injured-lucknow-news-c-13-1-lko1028-983697-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाइक सवार को बचाने में कार खंती में पलटी, डॉक्टर व लैब टेक्नीशियन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाइक सवार को बचाने में कार खंती में पलटी, डॉक्टर व लैब टेक्नीशियन घायल
Sat, 07 Dec 2024 07:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 07 Dec 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी में शुक्रवार देर रात बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में घायल कार सवार डॉक्टर व लैब टेक्नीशियन को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बंथरा के मवई खुर्रमपुर में जीएसआरएम अस्पताल है। इसके नर्सिंग स्टाफ प्रदीप यादव के मुताबिक आजमगढ़ के जीयनपुर निवासी बृजेंद्र कुमार रावत डॉक्टर व गोरखपुर के कोरियानी बांसगांव निवासी नीरज कुमार भट्ट लैब टेक्नीशियन हैं। ऑपरेशन के बाद शुक्रवार देर रात दो बजे चाय पीने कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के लिए निकले थे। कार डॉक्टर बृजेंद्र चला रहे थे। रात तीन बजे नारायनपुर हाईवे बेहटा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने में चार फीट गहरी खंती में चली गई और पेड़ से टकराकर पलट गई। पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों घायलों को निकालकर लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन दोनों को जीएसआरएम अस्पताल ले गए।