फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car entered culvert under construction

Lucknow News: निर्माणाधीन पुलिया में घुसी कार

Sat, 02 Mar 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 02 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Car entered culvert under construction
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात कार सवार चार लोग निर्माणाधीन पुलिया में घुस गए। मौजूदा समय में पुलिया का निर्माण चल रहा है। यहां पर कोई चेतावनी बोर्ड या बैरियर नहीं लगाया गया है। कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


उन्नाव जिले के सिकंदरपुर निवासी विवेक तिवारी (26), राजकुमार तिवारी (56), नया पुरवा जिला हरदोई निवासी वेद शुक्ला (66), प्रेम प्रकाश (69) बृहस्पतिवार की रात बछरावां तिलक चढ़ाने आए थे। यहां से देर रात करीब 12 बजे सभी लोग घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

बछरावां-मौरावां मार्ग पर विशुनपुर गांव के पास अचानक कार निर्माणाधीन पुलिया में जाकर घुस गई। यह पुलिया जर्जर हो गई थी। इसी जगह पर नया निर्माण कराया जा रहा है। आने-जाने के लिए बाईपास बनाया गया है, लेकिन सड़क से आवागमन नहीं रोका गया है। कोई बोर्ड या बैरियर भी नहीं लगा है। इससे कार सवार सीधे पुलिया में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक गणनायक पांडेय ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार कर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। विवेक तिवारी कार चला रहे थे। कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई कि जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed