{"_id":"6a6de3801187a1455b0505c3","slug":"car-driver-scuffles-with-traffic-constable-in-lucknow-after-refusing-to-pick-up-passenger-police-arrested-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सवारी बैठाने से मना किया, तो कार चालक ने ट्रैफिक सिपाही से की हाथापाई; पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सवारी बैठाने से मना किया, तो कार चालक ने ट्रैफिक सिपाही से की हाथापाई; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 01 Aug 2026 05:46 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:46 PM IST
सार
राजधानी में सवारी बैठाने से मना किया तो कार चालक ने ट्रैफिक सिपाही से हाथापाई की। टीएसआई से भी अभद्रता की। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
arrest Demo
- फोटो : arrest
विस्तार
राजधानी लखनऊ के पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के उतरेठिया में शहीद पथ के नीचे शनिवार सुबह निजी कार में रुपये लेकर सवारी भरने से मना करने पर चालक ने ट्रैफिक सिपाही अजय पटेल से हाथापाई की। इतना ही नहीं आरोपी ने टीएसआई से भी अभद्रता की। पुलिस ने आरोपी कार चालक को शांतिभंग के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रायबरेली निवासी प्राइवेट कार चालक इमरान शनिवार सुबह सवारियां भर रहा था। यह देख ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक सिपाही अजय पटेल ने उसे मना किया। इस बात पर चालक इमरान भड़क उठा और सिपाही पर वसूली का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाने लगा। सिपाही ने चालक को ऐसा करने से मना किया तो आरोपी सिपाही से हाथापाई की।
विज्ञापन
शांतिभंग के तहत गिरफ्तार
धक्का-मुक्की में सिपाही की नेम प्लेट भी टूट गई। इस बीच टीएसआई विकास कुमार वहां पहुंचे तो आरोपी इमरान ने उनके साथ भी अभद्रता की। इसके बाद यातायात पुलिस ने आरोपी इमरान की कार सीज करके सूचना पीजीआई पुलिस को दी। इंस्पेक्टर पीजीआई सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चालक को शांतिभंग के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन