{"_id":"6a36f9d818825ce21f085685","slug":"car-door-opened-without-looking-two-motorcyclists-injured-in-collision-lucknow-news-c-13-lko1096-1792008-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिना देखे खोला कार का दरवाजा, टकराकर दो बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिना देखे खोला कार का दरवाजा, टकराकर दो बाइक सवार घायल
Sun, 21 Jun 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
दुबग्गा। पारा थाने के सामने निकली आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की मुख्य सड़क पर खड़ी कार का दरवाजा अचानक खुलने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार देर रात अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
उन्नाव के हसनगंज स्थित बरातीखेड़ा गांव निवासी राम लखन यादव ने बताया कि उनका बेटा सौरभ यादव अपने दोस्त कृष्णा वाजपेयी के साथ पारा रोड की ओर जा रहा था। शाम छह बजे कार चालक ने बिना देखे दरवाजा खोला, जिससे बाइक टकरा गई। इससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में सौरभ यादव के सिर, बाएं कान में गंभीर चोटें आईं, चार पसलियां टूटीं और बाएं हाथ में चार टांके लगे। हेलमेट पहने कृष्णा वाजपेयी को हाथ में मामूली चोट आई। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि कार नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।