फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   car caught fire after met with an accident

छात्र को टक्कर मारने के बाद बीच सड़क धू-धू कर जली कार

Fri, 11 Jan 2019 07:25 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Fri, 11 Jan 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
car caught fire after met with an accident
सड़क पर जलती कार

लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। वहीं, हादसे के बाद कार डिवाइडर से टकराकर धू-धूकर जलने लगी। 

विज्ञापन


कार में सवार लोगों ने बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने हादसे में घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान करीब आधे घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। 
विज्ञापन


पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहे के पास दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे मवई थाना क्षेत्र के रसूलपुर मजरा कुशहरी गांव निवासी छात्र गुलाबचंद (16) को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधीर अमरचंद पटेल इंटर कॉलेज में प्रैक्टिकल की परीक्षा देकर घर जा रहा था। वहीं, हादसे के बाद कार डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर चली गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी।


यह देख कार में सवार लोग बाहर निकल गए। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर हाईवे पर दोनों तरफ से आवागमन रोक दिया। आग बुझाने के करीब आधे घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। चौकी इंचार्ज भीमसेन ने बताया कि जली कार को हाईवे से किनारे हटवा कर आवागमन शुरू करा दिया गया है। घायल छात्र को भिटरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed