फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car and scooter collided during stunt, two youths died

Lucknow News: स्टंटबाजी में कार व स्कूटी टकराईं, दो युवकों की मौत

Fri, 06 Jun 2025 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Car and scooter collided during stunt, two youths died
लखनऊ। गोमतीनगर में मंगलवार देर रात स्टंटबाजी के दौरान कार और स्कूटी में टक्कर हो गई। इसमें अज्ञात युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि स्कूटी सवार चौक के बाग मक्का निवासी जमान हसन (18) की बुधवार को जान चली गई। स्कूटी चला रहे उनके दोस्त अमान घायल हो गए। वह हेलमेट लगाए थे।इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेंद्र तिवारी के मुताबिक मंगलवार देर रात जनेश्वर मिश्र पार्क के पास कुछ लोग कार, स्कूटी व अन्य वाहनों से स्टंट कर रहे थे। अमान भी जमान के साथ स्कूटी से थे। स्टंट के दौरान एक कार अमान की स्कूटी से टकरा गई। कार की चपेट में आकर अमान, जमान समेत कई घायल हो गए।इनमें से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें से अपोलो में इलाज के बाद अमान को छुट्टी दे दी गई। उधर, जमान ने बुधवार रात करीब 12 बजे दम तोड़ दिया। मौसा अजीम ने बताया कि जमान ने इस वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी। मंगलवार रात वह अमान के साथ स्कूटी से घूमने की बात कहकर निकला था। बेटे का शव देख सुधबुध खो बैठे पिताजमान के पिता कमाल हसन रियाद में नौकरी करते हैं। घटना की जानकारी होने पर वह भारत पहुंचे। बेटे का शव देख वह सुधबुध खो बैठे। मां यासीन बानो बेहोश हो गईं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed