{"_id":"634ea764869aab747e672586","slug":"captain-manoj-pandey-sainik-school-apply-for-sainik-school-entrance-exam-on-15th-january-15th-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन मनोज कुमार पांडेय सैनिक स्कूल : छह व सात में बालक और कक्षा नौ में बालकों संग बालिकाओं का होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन मनोज कुमार पांडेय सैनिक स्कूल : छह व सात में बालक और कक्षा नौ में बालकों संग बालिकाओं का होगा प्रवेश
Tue, 18 Oct 2022 06:49 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 18 Oct 2022 06:49 PM IST
सार
प्रधानाचार्य कर्नल राजेश राघव ने बताया कि अंतिम तिथि 15 नवंबर शाम पांच बजे तक है। प्रवेश परीक्षा लखनऊ के अलावा आगरा, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, मेरठ, प्रयागराज व वाराणसी में भी होगी। बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके जवाब ओएमआर शीट पर देने होंगे।
विज्ञापन
सैनिक स्कूल
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में सरोजनीनगर स्थित कैप्टन मनोज कुमार पांडेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल की कक्षा छह, सात और नौ में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन पूर्ण रूप से स्कूल की वेबसाइट www.upsainikschool.org से कर सकते हैं। कक्षा छह व सात में केवल बालकों और कक्षा नौ में बालकों संग बालिकाओं को भी प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूल के प्रधानाचार्य कर्नल राजेश राघव ने बताया कि आवेदन शुल्क एक हजार रुपये है। अंतिम तिथि 15 नवंबर शाम पांच बजे तक है। वहीं विलंब शुल्क दो हजार रुपये के साथ 25 नवंबर शाम बजे तक आवेदन कर सकते हैं। कक्षा छह के लिए बालक की जन्म तिथि दो जुलाई 2011 से एक जनवरी 2014 तक, कक्षा सात के लिए जन्मतिथि दो जुलाई 2010 से एक जनवरी 2013 तक और कक्षा नौ के लिए बालकों व बालिकाओं की जन्मतिथि दो जुलाई 2008 से लेकर एक जनवरी 2011 के बीचहोनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा के बाद मेडिकल व साक्षात्कार
प्रवेश परीक्षा लखनऊ के अलावा आगरा, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, मेरठ, प्रयागराज व वाराणसी में भी होगी। बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके जवाब ओएमआर शीट पर देने होंगे। 15 दिसंबर के बाद एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के बाद मेडिकल परीक्षण व साक्षात्कार पांच फरवरी से 15 फरवरी तक होगा। अंतिम परिणाम 25 से 28 फरवरी तक जारी हो जाएगा। स्कूल की फीस सामान्य रूप से 35 हजार रुपये है। प्रवेश के दौरान जन्मतिथि प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पिछली कक्षा की अंकतालिका समेत अन्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने हाेंगे।
विज्ञापन