{"_id":"6939799d700a0aceb40af205","slug":"cant-hospital-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1510518-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छावनी अस्पताल को मिली डिजिटल एक्सरे मशीन व डेंटल चेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छावनी अस्पताल को मिली डिजिटल एक्सरे मशीन व डेंटल चेयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग्रेडियर जसविंदर कौर भाटिया ने किया उद्घाटन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। सदर स्थित छावनी अस्पताल को बुधवार को डिजिटल एक्सरे मशीन व डेंटल चेयर की सौगात मिली। यह सौगात सोशल कारपोरेट रेस्पॉसिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत कोटक महिंद्रा बैंक की ओर से प्रदान किए गए हैं।
छावनी परिषद के सीईओ अभिषेक राठौर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेस अस्पताल कमांडेंट विग्रेडियर जसविंदर कौर भाटिया, छावनी परिषद अध्यक्ष बिग्रेडियर सौमित पटनायक उपस्थित रहे। उन्होंने सुविधाओं का शुभारंभ किया। साथ ही छावनी परिषद के कायों की सराहना की और कहाकि छावनी क्षेत्र की जनता को इससे अधिक लाभ मिलेगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। छावनी अस्पताल में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। यह लखनऊ का पहला ऐसा अस्पताल है, जहां शाम की ओपीडी भी चलाई जाती है, जिससे मरीजों को राहत मिलती है। कार्यक्रम में उप मुख्य अधिशासी अधिकारी आरपी सिंह एवं नामित सदस्य प्रमोद शमां भी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त चिकित्सालय के आरएमओ सव-चार्ज डॉ. एससी जोशी एवं मेघा गुप्ता सहित कोटक महिंद्रा बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख अंकुर खरे उपस्थित रहे।