फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Candidates eight times the number of vacancies turned up; the day was spent awaiting the results

Lucknow News: पद से आठ गुना पहुंचे अभ्यर्थी, परिणाम के इंतजार में बीता दिन

Thu, 23 Jul 2026 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Candidates eight times the number of vacancies turned up; the day was spent awaiting the results
रोजगार मेले में शामिल हुए युवा। 
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें कंपनी मारुति सुजुकी के सोनीपत स्थित प्लांट में टेक्नीशियन के 500 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए चार हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। पद से आठ गुना ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचने से परिणाम के इंतजार में पूरा दिन बीत गया।
विज्ञापन

आयोजक करीब दो हजार अभ्यर्थियों के आने का अनुमान लगा रहे थे, लेकिन इतनी संख्या में युवाओं के आने से व्यवस्थाएं कम पड़ गईं। सुबह 10 बजे से शुरू हुई लिखित परीक्षा के लिए सात बजे से ही अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मंदिर, पार्क और सड़क किनारे बैठकर बारी का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन


चार चरणों में पूरी हुई लिखित परीक्षा
आयोजकों के अनुसार युवाओं की भीड़ बढ़ने से चार राउंड में लिखित परीक्षा पूरी हो सकी। इसमें सफल रहने वाले करीब 1500 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज जारी होगी चयनितों की फाइनल सूची
आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि बृहस्पतिवार को साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। चयनितों को 25 से 27 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ ड्रेस, पीएफ के साथ मेडिकल व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

रोजगार मेले में शामिल हुए युवा। 

रोजगार मेले में शामिल हुए युवा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed