फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cancer patient defeated coronavirus, discharged from KGMU in lucknow

यूपी का पहला मामलाः कैंसर पीड़ित बुजुर्ग ने दी कोरोना को मात, चार और मरीजों ने जीती जंग

Sat, 23 May 2020 12:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 May 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
cancer patient defeated coronavirus, discharged from KGMU in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
केजीएमयू में भर्ती कैंसर से पीड़ित 66 वर्षीय बुजुर्ग ने साबित कर दिया है कि मानसिक मजबूती हो तो कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी को भी पछाड़ा जा सकता है। डॉक्टरों का दावा है कि यह प्रदेश का पहला मामला है।
विज्ञापन


इसके अलावा चार और मरीजों के ठीक होने पर शुक्रवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। केजीएमयू के रेडियोथेरेपी विभाग के डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि मोहाल सदन निवासी बुजुर्ग मई-2019 में जांच करवाने आए थे। इस दौरान बुजुर्ग की आहार नाल में कैंसर की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


रेडियोथैरेपी से कैंसर ठीक हो रहा था कि इस बीच 14 मई को बुजुर्ग कोरोना की चपेट में आ गए। उन्हें भर्ती किया गया था। डॉ. सुधीर ने बताया कि कैंसर के कारण मरीज में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। बुुजुर्ग डायबिटीज से भी पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टरों का आभार जताया और कहा कि दूसरी बार जिंदगी बचाई। इसके अलावा यहां से डिस्चार्ज होने वाली महिला डायबिटीज व दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित है। वह 13 मई को भर्ती हुई थी। 

कोरोना की चपेट में आने पर न लें तनाव

इसी तरह हुसैनगंज निवासी संक्रमित पुरुष (47) को 12 मई को, कैसरबाग निवासी महिला (26) को 13 मई को और कैंट निवासी महिला (55) को 16 माई को भर्ती कराया गया था। 

केजीएमयू के कुलपति डॉ. एमएलबी भट्ट ने कहा कि कोरोना की चपेट में आने पर तनाव न लें। मरीज के ठीक होने की पूरी संभावना है। सिर्फ दो प्रतिशत कोरोना मरीजों को आईसीयू व वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है।

सिर्फ बुजुर्ग, दिल, कैंसर, डायबिटीज और गुर्दा समेत दूसरी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को अधिक संजीदा रहने की जरूरत है। मेडिसिन विभाग के डॉ. डी. हिमांशु ने बताया कि केजीएमयू में भर्ती कैंसर, डायबिटिज सहित अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों ने कोरोना को हरा दिया है।

लोकबंधु में भर्ती नौ मरीज भी स्वस्थ होकर लौटे घर

लोकबंधु अस्पताल में भर्ती सदर व कैसरबाग के नौ मरीजों ने भी कोरोना से जंग जीत ली। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डिस्चार्ज हुए रोगी अभी होम क्वारंटीन में रहेंगे। डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि कैसरबाग व सदर इलाके के नौ मरीजों को छुट्टी दी गई है।

इसमें पांच पुरुष व चार महिला हैं। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें घर भेजा गया है। अस्पताल में अभी कोरोना के 34 मरीज भर्ती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed