फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Canada to participate in Global Investor Summit 2023, expressed willingness to invest

UP News : ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 में भागीदारी करेगा कनाडा, निवेश की जताई इच्छा

Fri, 19 Aug 2022 10:58 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 Aug 2022 10:58 AM IST
सार

कनाडा के उच्चायुक्त कैमरॉन मैके और मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात के दौरान भारत और कनाडा के बीच मजबूत सांस्कृतिक, वाणिज्यिक और रणनीतिक  संबंधों के साथ कनाडा और उत्तर प्रदेश के बीच संबंध बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।
 

विज्ञापन
Canada to participate in Global Investor Summit 2023, expressed willingness to invest
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैकेय के साथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जनवरी-2023 में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट में कनाडा भी भागीदारी निभाएगा। कनाडा के उच्चायुक्त कैमरॉन मैके ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर शिक्षा, लॉजिस्टिक और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भारत और कनाडा के बीच मजबूत सांस्कृतिक, वाणिज्यिक और रणनीतिक  संबंधों के साथ कनाडा और उत्तर प्रदेश के बीच संबंध बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के आयोजन की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


कनाडा के उद्यमियों के लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है। दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिहाज से यह महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कृषि, एग्रो टेक्नोलॉजी, एग्रो लॉजिस्टिक, एग्रो पैकेजिंग के क्षेत्र में नीतिगत प्रयास किया जा रहा है। इस क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं है जिसमें कनाडा अच्छा सहयोगी बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चायुक्त मैके ने ग्लोबल इंवेस्टर समिट को कनाडा के निवेशकों के लिए शानदार अवसर बताते हुए कहा कि कनाडा के निवेशक प्रदेश में शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर  डेवलेपमेंट और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में निवेश के लिए उत्सुक है। उन्होंने भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताते हुए कहा कि कनाडा और भारत के बीच तकनीक और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ाया जाना चाहिए। कनाडा, भारत के साथ बेहतर ट्रेड संबंधों को और मजबूती देने के लिए प्रयासरत है। उत्तर प्रदेश इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान कर सकता है।


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में साथ काम करना उनके लिए निजी तौर पर उत्साहित उत्साहजनक होगा। उन्होंने प्रदेश में डिफेंस, एयरोस्पेस, टेक्सटाइल, पर्यटन के क्षेत्र को अपार संभावनाओं वाला बताते हुए  इन क्षेत्रों में सहयोग के लिए प्रस्ताव रखा। उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री योगी से पर्यटन, कृषि, जल, विद्युत एवं सौर उर्जा के साथ शैक्षिक आदान प्रदान के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। मैके ने मुख्यमंत्री को भारतीय जूट से तैयार एक सुंदर बैग भेंट किया। बैग पर कनाडा के राष्ट्रीय चिन्ह मैपल लीफ  प्रदर्शित किया हुआ था। उन्होंने बताया कि यह बैग भारत मे ही तैयार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed