एसईई में तीन नए कोर्स शामिल, होगी प्रवेश परीक्षा
गत वर्ष एमबीए-एमसीए इंट्रीग्रेटेड कोर्स में सीधा प्रवेश व बी-डेश में अंडर ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (यूसीड) व एसईई में अभ्यर्थियों का प्रवेश हुआ था।
एसईई के माध्यम से पिछले वर्ष बीटेक, बीटेक एग्रीकल्चर, बीआर्क, बीफार्मा, बीएचएमसीटी, बीएफएडी, बीएफए, एमसीए, एमबीए व लेटरल एंट्री कोर्सों में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई थी।
इस बार उक्त तीन कोर्स भी इसमें शामिल हो गए हैं। बता दें कि विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों में पहले मास्टर इन अप्लाइड मैनेजमेंट (एमएएम) व एमसीए ड्यूल डिग्री कोर्स चलता था।
पांच साल का है कोर्स
12वीं पास विद्यार्थी इसमें प्रवेश लेते थे और उन्हें तीन साल में एग्जिट की भी सुविधा दी गई थी, लेकिन इसके संचालन में कई तरह की समस्याएं आईं तो विश्वविद्यालय ने ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) को सूचित कर इस कोर्स को बंद कर दिया।
इसके स्थान पर एमबीए-एमसीए इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स पांच साल का है, लेकिन इसमें कोई एग्जिट पॉइंट नहीं है। इसमें भी 12वीं पास विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
नोएडा कैंपस में स्थापित यूपी डिजाइन इंस्टीट्यूट में पिछले साल से ही बैचलर ऑफ डिजाइन कोर्स शुरू किया गया है। गत वर्ष देर से शुरू हुए इस कोर्स में पहले यूसीड व बाद में एसईई क्वालीफाई अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया, लेकिन इसके बाद भी इस कोर्स की पूरी सीटें नहीं भर पाईं।
इस बार कॉमन एडमिशन बोर्ड (कैब) की बैठक में तय हुआ कि बी-डेश की 20 सीटें यूसीड और 20 सीटें एसईई के माध्यम से भरी जाएंगी। प्रवेश समन्वयक प्रो. एके कटियार ने कहा कि कैब के निर्णय के अनुसार उक्त कोर्स के लिए भी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X