{"_id":"61091523e7da6152dc101834","slug":"discount-in-fee-in-lohia-law-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया विधि विवि: दूसरे वर्ष के दाखिले में फीस में 8640 रुपये की छूट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
लोहिया विधि विवि: दूसरे वर्ष के दाखिले में फीस में 8640 रुपये की छूट
Tue, 03 Aug 2021 03:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Aug 2021 03:37 PM IST
सार
रजिस्ट्रार अनिल कुमार मिश्रा की ओर से सभी छात्रों के लिए जारी सर्कुलर के मुताबिक फीस की पहली किस्त छह सितंबर तक जमा करनी होगी। छात्रों को 45,360 रुपये जमा करना है। इसमें ट्यूशन फीस 30 हजार व युटिलिटी शुल्क 15,360 रुपये है। छात्रों को यूटिलिटी शुल्क में 8640 रुपये की छूट दी गई है। यूटिलिटी शुल्क में बिजली, इंटरनेट, स्पोर्ट्स समेत अन्य मेंटेनेंस शुल्क शामिल रहते हैं। यदि विश्वविद्यालय का कैंपस खुल जाता है तो उसके अनुसार देय शुल्क को फीस की दूसरी किस्त में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोहिया विधि विश्वविद्यालय के बीएलएलबी ऑनर्स 2020-25 बैच के छात्रों को दूसरे वर्ष में दाखिले के लिए फीस में 8640 रुपये की छूट मिलेगी। कोरोना के चलते विवि बंद होने ने से फीस में छूट जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही विवि ने छात्रों को फीस की पहली किस्त जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार अनिल कुमार मिश्रा की ओर से सभी छात्रों के लिए जारी सर्कुलर के मुताबिक फीस की पहली किस्त छह सितंबर तक जमा करनी होगी। छात्रों को 45,360 रुपये जमा करना है। इसमें ट्यूशन फीस 30 हजार व युटिलिटी शुल्क 15,360 रुपये है। छात्रों को यूटिलिटी शुल्क में 8640 रुपये की छूट दी गई है। यूटिलिटी शुल्क में बिजली, इंटरनेट, स्पोर्ट्स समेत अन्य मेंटेनेंस शुल्क शामिल रहते हैं। यदि विश्वविद्यालय का कैंपस खुल जाता है तो उसके अनुसार देय शुल्क को फीस की दूसरी किस्त में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रथम वर्ष के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 9 से
बीएएलएलबी ऑनर्स प्रथम वर्ष के अंतिम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 9 अगस्त से होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनीष सिंह ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार परीक्षा ऑनलाइन होगी। छात्रों को पांच घंटे का समय दिया जाएगा। वे घर बैठे परीक्षा देंगे। तीन घंटे लिखने के लिए और दो घंटे कॉपी को स्कैन कर विवि को भेजने के लिए। इस अवधि में कॉपी अपलोड न करने पर कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X