फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BEd Entrance Exam 2021 Date Extended, Check New Exam Date

बीएड परीक्षा: फिर आगे बढ़ाई गई तारीख, 30 जुलाई को दो पालियों में होगी परीक्षा

Thu, 08 Jul 2021 08:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Jul 2021 08:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी एड 2021 की नई तारीख का एलान कर दिया गया है। परीक्षा 30 जुलाई को दो पालियों में सम्पन्न होगी।

विज्ञापन
UP BEd Entrance Exam 2021 Date Extended, Check New Exam Date
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय की उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा अब 30 जुलाई को होगी। विवि के अनुरोध को स्वीकार करते हुए शासन ने इसमें संशोधन किया है। पहले प्रवेश परीक्षा 18 जुलाई को प्रस्तावित थी। प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा की ओर से लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलसचिव को भेजी गई सूचना में कहा गया है कि 30 जुलाई को बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 09 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02 से 05 बजे तक होगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 20 अगस्त को संभावित होगा जबकि 25 अगस्त से ऑनलाइन प्रवेश काउंसिलिंग की शुरुआत होगी। शैक्षणिक सत्र 31 अगस्त से प्रस्तावित है।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेई ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 75 जिलों में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए 14 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए 5,91,305 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनके लिए प्रदेश भर में केंद्र बनाने का काम चल रहा है। पिछले वर्ष की भांति इस साल भी सिर्फ सरकारी और अनुदानित संस्थानों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण के कारण प्रवेश परीक्षा संबंधित तैयारियां समय से पूरा न होने के कारण प्रवेश परीक्षा टालने का अनुरोध लविवि प्रशासन ने शासन से किया था, जिसे शासन ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


5 अगस्त को आ सकता है परिणाम
इससे पहले, यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 19 मई को होनी थी, लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था फिर परीक्षा की तारीख 18 जुलाई रखी गई पर गुरुवार को इसे भी बदलकर 30 जुलाई कर दिया गया। वहीं, प्रवेश परीक्षा का परिणाम 5 अगस्त को घोषित किया जा सकता है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 10 अगस्त से और शैक्षणिक सत्र 30 अगस्त से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बीएड जेईई 2021: पेपर पैटर्न
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र 200 अंक का होगा। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों प्रश्न पत्रों में 50-50 प्रश्नों के दो खंड होंगे। प्रत्येक खंड 100 अंकों का होगा। इस तरह कुल परीक्षा 400 अंकों की होगी। दोनों पेपरों के लिए सेक्शन ए अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed