{"_id":"67f97cc14dbc78a03e094362","slug":"campus-placement-of-34-students-of-lu-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1153576-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविवि के 34 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविवि के 34 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 34 विद्यार्थियों को नौकरी मिली। इनका विप्रो, सेवेंटी फाइव वे टेक्नोलॉजी, जारो एजुकेशन, एकेडेमोर और उम्मीद संस्था में चयन हुआ है।
प्लेसमेंट सेल के अपर निदेशक डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि जारो एजुकेशन कंपनी में बीटेक की नेहा चौधरी का बिजनेस डेवलपर पद पर 8.58 लाख रुपये के पैकेज पर चयन हुआ है। विप्रो में बीसीए के सकलैन अब्बास जैदी, बीबीए के हर्षित मिश्रा, एमबीए की तनिष्का मिश्रा और बीकॉम की आरुषि सिंह का चयन कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव पद पर 3.08 लाख रुपये के पैकेज पर हुआ।
एकेडेमोर में बीटेक के 21 विद्यार्थियों का बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट पद पर अधिकतम 6 लाख रुपये पैकेज पर चयन हुआ। सेवेंटी फाइव वे टेक्नोलॉजी कंपनी ने बीटेक के छात्र जुनैद खान को सॉफ्टवेयर डेवलपर पद पर 3.60 लाख के पैकेज पर लिया। सोशल वर्क विभाग के तीन छात्रों का चयन उम्मीद संस्था में हुआ है। इनमें गौरी वर्मा व शिवम शर्मा का प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के पद पर ₹2.4 लाख, खुशबू सिंह का काउंसलर के पद पर अधिकतम ₹दो लाख रुपये पैकेज पर चयन हुआ है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने चयनितों को बधाई दी।