{"_id":"649a8cef3bc8a4b0890342c5","slug":"campaign-will-start-for-reservation-in-promotion-from-july-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Reservation: पदोन्नति में आरक्षण के लिए जुलाई से शुरू होगा अभियान, बैठक में हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Reservation: पदोन्नति में आरक्षण के लिए जुलाई से शुरू होगा अभियान, बैठक में हुआ फैसला
Tue, 27 Jun 2023 12:47 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:47 PM IST
सार
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर अभियान शुरू करने के लिए निर्णय लिया गया। जुलाई में पैदल मार्च करने के साथ ही सभी दलों के नेताओं को मांग पत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
lucknow
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति जुलाई में विभागवार जन जागरूकता अभियान शुरू करेगी। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह फैसला समिति की ओर से आयोजित छत्रपति साहूजी महाराज जयंती समारोह में लिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान छत्रपति साहूजी महराज के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे समिति के प्रदेश संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि आरक्षण में पदोन्नति के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
जुलाई में विभागवार पैदल मार्च करने के बाद सभी दलों के नेताओं को मांग पत्र सौंपा जाएगा। बैठक में केवी राम, डॉ. राम शब्द जैसवार, अनिल कुमार, आरपी केन, आदि मौजूद रहे। इसी तरह समिति की ओर से प्रदेश के अन्य जिलों में भी छत्रपति साहूजी महाराज जयंती समारोह मनाया गया।
विज्ञापन