{"_id":"5a12c6374f1c1b97678bcbec","slug":"campaign-stops-for-nagar-nikay-election-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी नगर निकाय चुनाव: पहले चरण का प्रचार थमा, 22 नवंबर को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी नगर निकाय चुनाव: पहले चरण का प्रचार थमा, 22 नवंबर को मतदान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 20 Nov 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में नगर निकाय चुनाव में 22 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए सोमवार पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। अब प्रत्याशी डोर-टू-डोर जाकर ही प्रचार कर सकेंगे।
विज्ञापन
पहले चरण में पांच नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायतों में 22 नवंबर को सुबह 7.30 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त सतीश कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
पहले चरण में इन जिलों में होगा मतदान-
शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और सोनभद्र।
विज्ञापन
पहले चरण के लिए अलग-अलग दलों के प्रत्याशियों ने जनता के बीच जाकर अपने वादे दोहराए और जिताने की अपील की। यूपी में भाजपा के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। वहीं, उनके साथ ही केंद्रीय मंत्री, विधायक और सांसद भी सक्रिय हैं। जबकि, कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने अमेठी में प्रचार किया। सपा कार्यकर्ता चुनाव में सक्रिय हैं लेकिन पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रचार से दूरियां बना रखी है।