'आई सपोर्ट अखिलेश' के जरिए फिर से यूपी का रण जीतेंगे अखिलेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन 2017 की कामयाबी के लिए समाजवादी पार्टी अब सोशल मीडिया का सहारा लेगी। सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही विपक्षी दलों के आरोपों का भी तत्काल और माकूल जवाब सोशल मीडिया के जरिये दिया जाएगा।
इसके युवाओं की टीम ‘आई सपोर्ट अखिलेश’ कंपेन चला रही है। सोशल मीडिया पर चल रहे इस कंपेन के डिस्ट्रिक्ट एडमिन की पहली बैठक रविवार को राजधानी में होगी। इसके जरिये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ब्रांड के रूप में पेश किया जाएगा।
टीवी पर सपा का पक्ष रखने के लिए प्रवक्ता नामित की गई पंखुड़ी पाठक ‘आई सपोर्ट अखिलेश’ अभियान चला रही है। उन्होंने इस अभियान का विस्तार कई जिलों में कर दिया है। जल्द ही पूरे प्रदेश में अभियान प्रारंभ हो जाएगा।
ये होगा इस अभियान का मकसद
‘आई सपोर्ट अखिलेश’ कंपेन के सात एडमिन में एक, फर्रूखाबाद के डंपी यादव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की योजनाओं व काम का प्रचार-प्रसार करना है।
‘आई सपोर्ट अखिलेश’ की हेड एडमिन और सपा की मीडिया प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक का कहना है कि सोशल साइट्स के जरिये सपा ज्यादा से ज्यादा युवाओं से जुड़ना चाहती है जो 2017 के समर में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
यह अखिलेश यादव को युवाओं से जोड़ने की व्यक्तिगत कोशिश है। सपा के साथ जुड़ने वाले युवा अपना खुद का पेज बना सकते हैं।