फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cag investigation start in lda

LDA में 500 करोड़ रुपये के घपले की जांच शुरू, सीएम योगी ने ट्वीट कर दी जानकारी

Wed, 13 Dec 2017 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 13 Dec 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
cag investigation start in lda
सीएम योगी आदित्यनाथ
एलडीए में पिछले वर्ष हुए भ्रष्टाचार और मनमाने तरीके से बजट खर्च की कैग जांच कराई जा रही है। इसकी सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीटर पर दी है। ट्वीट में 500 करोड़ रुपये के घोटाले का दावा किया गया है। वहीं लखनऊ मेट्रो सहित जनेश्वर मिश्र पार्क व दूसरे शासकीय प्रोजेक्ट में पैसा मनमाने तरीके से खर्च करने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय से हुए इस ट्वीट ने मंगलवार को एलडीए और एलएमआरसी में खलबली मचा दी। दोनों जगह के अधिकारी इसके बाद अपने यहां चल रही जांचों को लेकर पता करते हुए मिले। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कैग ने एलडीए से भूखंड समायोजन, जानकीपुरम व गोमतीनगर विस्तार में हुए भूखंड आवंटन, सड़क व नाला निर्माण के कामों की सूचनाएं मांगी हैं।
विज्ञापन


कैग को यह जांच मीडिया में आई अलग-अलग खबरों के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर दी गई है। एलडीए के सचिव एमपी सिंह का कहना है कि कैग जांच से एलडीए की छवि सुधरेगी। हम हर जांच में प्रदेश सरकार को पूरी मदद कर रहे हैं। कैग जो भी दस्तावेज हमसे चाहेगा उसके अधिकारियों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो में भी की गई मनमानी

cag investigation start in lda
ट्वीट के मुताबिक शासकीय प्रोजेक्ट में जनेश्वर मिश्र पार्क, जेपीएनआईसी की जांच कराए जाने और यहां मनमाने तरीके से बजट खर्च करने की बात कही गई है। इसमें एलडीए के कई नटवरलाल बाबू, पूर्व अधिकारी, पूर्व अभियंता भी जांच में बेनकाब हो सकते हैं। 

मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने ट्वीट में लखनऊ मेट्रो में भी वित्तीय अनियमितता की बात कही है। सूत्रों का कहना है कि कैग से मेट्रो के कामों के लिए टेंडर प्रक्रिया की जांच पर फोकस करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा केंद्र और राज्य से मिले बजट को अलग-अलग मद में खर्च करने पर भी जांच हो सकती है।

लखनऊ मेट्रो के प्रवक्ता अमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि कैग हमारे वित्तीय लेनदेन का ऑडिट हर साल करता है। कैग रिपोर्ट में मेट्रो के वित्तीय खर्च पर सवाल उठाने की जगह तारीफ ही की गई है। इस साल भी कैग रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें भी कोई अनियमितता कैग को नहीं मिली थी। अगर प्रदेश सरकार को लगता है कि कोई वित्तीय अनियमितता है तो इसकी जांच के लिए लखनऊ मेट्रो तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed