फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cable fire hazard averted, garbage removed from trench

Lucknow News: केबल में आग का खतरा टला, ट्रेंच से हटाया गया कूड़ा

Mon, 11 May 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Cable fire hazard averted, garbage removed from trench
ट्रेंच से कूड़ा हटाते नगर निगम के कर्मी।
लखनऊ। कुर्सी रोड स्थित खुर्रमनगर ट्रांसमिशन उपकेंद्र से निकलने वाली 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन केबल में आग लगने का बड़ा खतरा टल गया है। रविवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और रविवार सुबह ही विशेष सफाई अभियान चलाकर केबल ट्रेंच पूरी तरह साफ कर दी।
विज्ञापन


ट्रेंच में बड़ी मात्रा में सूखे पत्ते और कूड़ा-कबाड़ जमा था, जिससे शॉर्ट सर्किट होने पर आग लगने की आशंका बनी हुई थी। हालांकि, सृष्टि अपार्टमेंट के निवासियों के अनुसार, बिजली विभाग के एसडीओ सौरभ उपाध्याय ने एक सप्ताह पहले ही नगर निगम को सफाई के लिए पत्र लिखा था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। रविवार को खबर छपते ही निगम की टीम हरकत में आई और सारा कूड़ा हटाकर खतरा टाल दिया।
विज्ञापन


अब बिजली विभाग की बारी

खतरे को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए अब जिम्मेदारी बिजली विभाग के पाले में है। एलडीए ने ट्रेंच बनाकर पहले ही बिजली विभाग को सौंप दी है। भविष्य में दोबारा कूड़ा जमा न हो, इसके लिए विभाग को टूटे हुए पत्थरों को हटाकर पूरी ट्रेंच को कंक्रीट के नए पत्थरों से ढकना होगा। यदि ट्रेंच खुली रही, तो फिर से सूखे पत्ते और कचरा जमा होने से आग का जोखिम बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed