फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minister swati Singh reached ayodhya with family

मंत्री स्वाति सिंह परिवार के साथ पहुंचीं अयोध्या, किए रामलला के दर्शन

Thu, 08 Oct 2020 12:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 08 Oct 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
minister swati Singh reached ayodhya with family
स्वागत समारोह में मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष समेत क्षेत्रीय गणमान्य लोग - फोटो : अमर उजाला
पूरा बाजार अयोध्या प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह बुधवार शाम अचानक अयोध्या पहुंचीं। मंत्री स्वाति सिंह ने धार्मिक नगरी अयोध्या पहुंचकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दर्शन किए। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रसिद्ध सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी में भी दर्शन और पूजन किया।
विज्ञापन


इस दौरान स्वाति सिंह के साथ उनके बच्चे भी मौजूद थे। धार्मिक नगरी अयोध्या पहुंचने पर सबसे पहले स्वाति सिंह ने प्रसिद्ध सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी में हनुमंत लला के दर्शन किए। जिसके बाद उन्होंने श्री राम जन्मभूमि  परिसर में विराजमान राम लला का दर्शन और पूजन किया।
विज्ञापन


उसके उपरांत रात्रि लगभग दस बजे विकासखंड पूरा बाजार स्थित ग्रामसभा जानापुर ग्राम प्रधान राजेश सिंह बब्बू व  पूर्व उपाध्यक्ष पीसीएफ उत्तर प्रदेश राजेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचकर भोजन किया व सिंह के निवास पर स्वागत में मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह  बच्चूलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, अनिल सिंह,  विश्वनाथ सिंह के साथ सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। भोजन के उपरांत स्वाति सिंह लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed