फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet Minister Smriti Irani in Raebareli.

रायबरेली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं- गांधी परिवार का चार दशकों तक राज रहा, व्यवस्था नहीं सुधरी

Fri, 17 Nov 2023 03:29 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, नसीराबाद (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नसीराबाद (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Fri, 17 Nov 2023 03:29 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी व रायबरेली के दौरे पर हैं। यहां पर उन्होंने 50 लाभार्थियों को चेक व छतरी का वितरण किया और कहा कि पीएम मोदी के आशीर्वाद से आज क्षेत्र का विकास हो रहा है। जो कि गांधी खानदान के 40 साल के राज में नहीं हो सका।

विज्ञापन
Cabinet Minister Smriti Irani in Raebareli.
रायबरेली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली की सलोन विधानसभा क्षेत्र के छतोह व नगर पंचायत नसीराबाद में एक दिवसीय दौरे पर आईं केन्द्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चार दशक तक गांधी खानदान का राज रहा, उनके बच्चे विदेशों में पढ़ें पर स्कूलों की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ।

विज्ञापन


केन्द्रीय मंत्री ने राजाराम चेतना डिग्री कालेज में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से अमेठी लोकसभा क्षेत्र के 560 परिषदीय विद्यालयों में पहली बार फर्नीचर लगवाया गया है। इसके पहले केन्द्रीय मंत्री ने नसीराबाद के रामलीला मैदान पर पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक व छतरी वितरण किया।
विज्ञापन


उन्होंने  कहा कि सब्जी की दुकान पर चाय वाले को छतरी दी गई। मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है जितने भी दर्शक गण देख रहे हैं। छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश में उनसे कहना है कि लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और वोट डालने जरुर जायें।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 लाभर्थियों को स्मृति ईरानी ने दिया चेक व छतरी
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रामलीला मैदान में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत नसीराबाद के 45 व परशदेपुर के पांच लाभार्थियों को चेक व छतरी का वितरण किया। केन्द्रीय मंत्री ने वितरण के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री की आभारी हूं जिन्होंने पटरी दुकानदारों को स्वरोजगार के लिए बैंकों से ऋण देने की व्यवस्था कराई। कहा कि यहां 85 से अधिक ऐसे दुकानदार हैं जो एक बार 10 हजार का ऋण लेकर बैंक को लौटा चुके हैं। सलोन विधानसभा क्षेत्र में 1858 लोगों ने ऋण का आवेदन किया था, जिसमें 1475 लोगों को दस दस हजार का ऋण दिया गया। 680 लोगों को बीस-बीस हजार तथा 80 से अधिक लोगों को 50 हजार का ऋण दिया गया। अब तक पूरे देश में 53 लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि बैंक, सांसद व देश के प्रधानमंत्री की सोच है कि आप सभी विकसित हों। लोगों से कहा कि अपना सामान अपने लोगों से ही खरीदें। उन्होंने विधायक अशोक कुमार कोरी से सलोन विधानसभा क्षेत्र में विशेष ऋण मेला लगवाने को कहा जिससे सभी को लाभ मिल सके। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, विधायक अशोक कुमार, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक सिंह, पूर्व विधायक गजाधर सिंह, पूर्व प्रमुख सैय्यद अहमद, छतोह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह ने केन्द्रीय मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर चेयरमैन मोहम्मद अली, अधिशासी अधिकारी राकेश सरोज, मोहम्मद नासिर, मंडल अध्यक्ष अभय सिंह,मदन तिवारी, राघवेन्द्र पांडेय और विवेक तिवारी आदि मौजूद थे।

केन्द्रीय मंत्री ने किया श्री राजाराम चेतना डिग्री कालेज का भूमिपूजन
विकास खंड छतोह के चतुरपुर गांव में श्री राजाराम चेतना डिग्री कालेज का केन्द्रीय मंत्री ने भूमि पूजन किया। आचार्य हरिनाथ शुक्ल ने विधि विधान से पूजन कराई और लोगों को तिलक लगाया। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, विद्यालय की प्रबंधक रीता वर्मा, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी, विधायक अशोक कुमार ने नींव में ईंट डालकर विद्यालय का निर्माण शुरू कराया।

केन्द्रीय मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार लोकसभा क्षेत्र के 560 विद्यालयों में सरकार के द्वारा फर्नीचर की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि अमेठी लोकसभा क्षेत्र में 1280 विद्यालयों में बाउंड्री वॉल व गेट का निर्माण, 1524 स्कूलों में टायल्स, 1440 स्कूलों में बिजली, 1140 विद्यालयों में सरकार ने शौचालय की व्यवस्था कराई गई है। 850 अलग-अलग विद्यालयों में दिव्यांगो के लिए शौचालय की व्यवस्था कराया गया है। 50 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था किया गया है।


उन्होंने भाजपा नेत्री रीता वर्मा के पति रमेश पासी को कहा कि दामाद जी इस विद्यालय में सौ बच्चों को आधी फीस लेकर पढ़ायें। इसके अलावा विज्ञान व आर्ट के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी करायें। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कन्या दान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने कहा कि पिता के नाम विद्यालय खोलकर क्षेत्र के को एक नई पहचान दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed