{"_id":"64e6ffdca3e4850c8400e873","slug":"cabinet-minister-smriti-irani-in-amethi-for-two-days-visit-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख को दी श्रद्धांजलि
Thu, 24 Aug 2023 12:29 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:29 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं। जहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। सबसे पहले उन्होंने दिवंगत ब्लॉक प्रमुख को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
अमेठी में स्मृति ईरानी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बृहस्पतिवार को अपने दो दिवसीय भ्रमण पर अमेठी पहुंची हैं। सिंहपुर के दिवंगत ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह के घर पर पहुंचकर उन्होंने परिजनों से मुलाकात की साथ ही उन्हें ढांढस बंधाया। इससे पहले इन्हौना चौराहे पर सड़क किनारे खड़े शिव कुमार गुप्ता को देखकर उनका काफिला रूक गया।
विज्ञापन
उन्होंने उनसे कुशलक्षेम जाना, क्षेत्र के बारे में जानकारी हासिल की। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि सांसद ने भादर के खानापुर गांव निवासी स्व. मूलेष मिश्र, बहादुरपुर मवइया निवासी स्व. शशिभूषण शुक्ल के घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वह बहादुरपुर गांव में आयोजित चौपाल में डेढ़ बजे के करीब पहुंचेगी और लोगों की समस्याओं को सुनेंगी। ढाई बजे यहां से निकलकर धौरहरा बूथ अध्यक्ष दिवंगत दिनेश सिंह के घर पहुंचेगी। संग्रामपुर के भावलपुर में साढे तीन बजे से आयोजित चौपाल में पहुंच लोगों की समस्या सुनेंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में तैयार हो रहा तीसरा मोर्चा: तीन सितंबर को लखनऊ से बजेगा बिगुल, फिर हर जिले में सम्मेलन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सरयू की बाढ़ में बह गया स्कूल, अब गांव में टिन शेड रखकर पढ़ाई कर रहे बच्चे
शाम सवा चार बजे पतापुर निवासी स्व. अलगू यादव व भौसिंहपुर में स्व. आकाश उपाध्याय के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेगी। शाम साढे पांच बजे रामगढ़ निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. रमाशंकर सिंह के आवास पर पहुंच परिजनों से मुलाकात करेंगी। शाम सवा छह बजे गोसाईगंज में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
शाम सात बजे के बाद केंद्रीय मंत्री गौरीगंज नगर पालिका परिषद के कार्यालय पहुंचेगी और नगर में लगे सीसीटीवी कैमरा का लोकार्पण करेंगी। यहां से निकलकर सांसद मुसाफिरखाना के खरगीपुर टिकरा गांव निवासी स्व. स्वामी नाथ दूबे के घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। यहां साढे आठ बजे के वह जगदीशपुर के भेल गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगी।