{"_id":"5958a6084f1c1b093b8b4912","slug":"cabinet-minister-om-prakash-rajbhar-says-he-would-resign-if-gajipur-dm-not-sacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के कैबिनेट मंत्री बोले, गाजीपुर के डीएम को नहीं हटाया तो दे दूंगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के कैबिनेट मंत्री बोले, गाजीपुर के डीएम को नहीं हटाया तो दे दूंगा इस्तीफा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Jul 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार के सहयोगी भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि अगर चार जुलाई तक गाजीपुर के डीएम नहीं हटे तो वो मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि डीएम उनकी बात नहीं सुन रहा है और उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। डीएम के इशोरे पर ही भासपा के गाजीपुर जिला अध्यक्ष के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
ओम प्रकाश का कहना है कि जब एक मंत्री के तौर पर जिले के डीएम व अन्य अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं तो मंत्री बने रहने का कोई फायदा नहीं।
ओम प्रकाश का यह भी कहना है कि इस संबंध में वह प्रदेश के भासपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पूरे प्रकरण की जानकारी दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को उनको बुलाया है।
विज्ञापन
इसके अलावा वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी संपर्क कर रहे हैं बात हो जाएगी तो वह दिल्ली जाकर भी पूरे प्रकरण की जानकारी देंगे।