फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet members and Legislative Council candidates decided, agreed to have two Deputy Chief Ministers

यूपी : 21 मार्च के बाद होगा शपथ ग्रहण, मंत्रिमंडल के सदस्य और विधान परिषद के प्रत्याशी तय, दो उप मुख्यमंत्री रखने पर बनी सहमति

Fri, 18 Mar 2022 01:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Mar 2022 01:39 AM IST
सार

योगी सरकार मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह 21 मार्च के बाद होगा। 21 मार्च को विधान परिषद चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन है। 22 को विधायक दल की बैठक रखी जा सकती है और उसके बाद 23 या 24 को शपथग्रहण समारोह हो सकता है।

विज्ञापन
Cabinet members and Legislative Council candidates decided, agreed to have two Deputy Chief Ministers
योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा और अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों और विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के नाम तय किए गए। कार्यवाहक उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंत्रिमंडल में बने रहेंगे, जबकि डॉ दिनेश शर्मा की भूमिका बदली जा सकती है।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में हुई बैठक में विधान परिषद चुनाव में पार्टी के 36 उम्मीदवारों की सूची पर मुहर लगाई गई। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाया जाएगा। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में  पहले चरण में शामिल होने वाले सदस्यों के नाम पर भी सैद्धांतिक सहमति हो गई है। सामान्य, पिछड़ी, अति पिछड़ी ऒर दलित वर्ग की प्रमुख सभी जातियों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की झलक देखने को मिलेगी। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में महिला वोट बैंक की बड़ी भूमिका रही है। लिहाजा मंत्रिमंडल में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देकर पार्टी महिलाओं की नई लीडरशिप भी खड़ी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


योगी सरकार 02 के मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह 21 मार्च के बाद होगा। 21 मार्च को विधान परिषद चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन है। भाजपा के विधायक और पार्टी के पदाधिकारी नामांकन में मौजूद रहेंगे। लिहाजा 22 को विधायक दल की बैठक रखी जा सकती है और उसके बाद 23 या 24 को शपथग्रहण समारोह हो सकता है।


अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद से मिले नड्डा
योगी मंत्रिमंडल में भाजपा के सहयोगी अपना दल और निषाद पार्टी के भी दो से चार मंत्री बनाए जाएंगे। अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने बृहस्पतिवार को भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात कर मंत्रिमंडल में अपेक्षित प्रतिनिधित्व के साथ महत्वपूर्ण विभाग की भी मांग रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed