फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   : Cabinet meeting today, more than 15 proposals may be passed, CM Yogi also met PM on Sunday

यूपी: कैबिनेट बैठक आज, 23 से ज्यादा पास हो सकते हैं प्रस्ताव, रविवार को पीएम से मिलकर आए हैं सीएम योगी

Mon, 04 Nov 2024 11:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 04 Nov 2024 11:25 AM IST
सार

UP cabinet meeting: यूपी कैबिनेट की आज बैठक होनी है। इस बैठक में 23 से ज्यादा प्रस्ताव पास किए जाने हैं। इधर इस बैठक से पहले सीएम ने पीएम मोदी ने लंबी बातचीत की है। 
 

विज्ञापन
: Cabinet meeting today, more than 15 proposals may be passed, CM Yogi also met PM on Sunday
योगी कैबिनेट की बैठक आज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें उद्योग, नगर विकास और कुंभ मेला आदि से संबंधित 23 से ज्यादा प्रस्ताव पास हो सकते हैं। इन प्रस्तावों से निवेश को गति मिलना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन

अचानक दिल्ली पहुंचे योगी, पीएम मोदी के साथ अहम बैठक

 उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ रविवार को अचानक राजधानी दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मैराथन बैठक की। प्रधानमंत्री आवास 7 लोककल्याण मार्ग में करीब एक घंटे चली बैठक में दोनों नेताओं के बीच विधानसभा की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव और अगले साल जनवरी में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


सीएम योगी ने इस दौरान पीएम मोदी को महाकुंभ में आने का न्योता भी दिया। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में उपजे विवाद का हल निकालने पर भी चर्चा हुई। पीएम से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। देर रात उनकी गृह मंत्री अमित शाह से बैठक होनी है। पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने विधानसभा उपचुनाव से पूर्व दोनों नेताओं की मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सीएम योगी और पीएम मोदी की अकेले में यह पहली मुलाकात थी। मुलाकात को ले कर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा

: Cabinet meeting today, more than 15 proposals may be passed, CM Yogi also met PM on Sunday
सीएम योगी, जेपी नड्डा और पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई
सूत्रों के मुताबिक मुलाकात के दौरान सर्वाधिक चर्चा विधानसभा उपचुनाव को ले कर हुई। लोकसभा चुनाव में विपक्ष की आरक्षण और संविधान खत्म करने की बनाई गई धारणा से हुए सियासी नुकसान की भरपाई के लिए की गई तैयारियों पर भी दोनों नेताओं के बीच अहम बातचीत हुई। सूत्रों का कहना है कि ओबीसी को बेहतर संदेश देने के लिए 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले का राजनीतिक हल निकालने पर भी चर्चा हुई है। अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा तो उपचुनाव से पहले इस विवाद का हल निकाला जाएगा।

महाकुंभ के जरिए हिंदू एकजुटता का संदेश

: Cabinet meeting today, more than 15 proposals may be passed, CM Yogi also met PM on Sunday
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ रविवार को अचानक राजधानी दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मैराथन बैठक की। बैठक में महाकुंभ के जरिए हिंदू समाज में एकजुटता का संदेश देने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। गौरतलब है कि बीते दिनों संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ मुलाकात में भी सीएम योगी ने इस विषय पर चर्चा की थी। तब उन्होंने कहा था कि महाकुंभ में लिंगायत समेत सनातन धर्म से जुड़े अलग—अलग संप्रदाय को आमंत्रित करने की योजना है। संघ ने सीएम योगी के इस विचार का समर्थन किया था।

बटेंगे तो कटेंगे बनाम एक हैं तो सेफ हैं

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के दौरान सीएम योगी ने बटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया था। संघ ने इस नारे का समर्थन किया था। इसके बाद पीएम ने इसकी अगली कड़ी में एक हैं तो सेफ हैं का नारा दिया था। सीएम योगी का यह नारा झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार में चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed