फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cabinet meeting in lucknow

दंगा पीड़ितों को मिलेगी 'लक्ष्मीबाई पेंशन'

Tue, 03 Dec 2013 02:12 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 03 Dec 2013 02:12 PM IST
विज्ञापन
cabinet meeting in lucknow

अखिलेश यादव सरकार की कैबिनेट बैठक में मंगलवार सुबह कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग गई।

विज्ञापन


सबसे बड़े फैसले के तहत सात नई तहसीलों का गठन हुआ।

इसमें बांदा में पैलानी, चित्रकूट में राजापुर, औरैया में अजीतमल, इटावा में ताखा, वाराणसी में राजा का तालाब, सीतापुर में महौली और खीरी में मितौली तहसीलों का गठन हुआ।

पांच दिसंबर से विधानसभा का सत्र शुरू होने की वजह से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही थी।

इसके अलावा, अखिलेश सरकार ने मुजफ्फरनगर दंगों के पीड़ितों को रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना दिए जाने पर भी मुहर लगा दी। इस पेंशन योजना की राशि 400 रुपए है।
विज्ञापन


एक और फैसले में आईटीआई में कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर इंस्ट्रक्टर रखने की बात पर भी सहमति हुई। शताब्दी अस्पताल का संचालन पहले की तरह किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ही करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा केजीएमयू में इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने पर भी सहमति बनी है। सीएम अखिलेश ने बताया कि इससे एमडी, एमएस और एमसीएच की सीटों को बढ़ाने में मदद मिलेगी। हालांकि, इसका अंतिम निर्णय एमसीआई लेता है।

पढ़ें- टाल दिया गया अखिलेश का मंत्रिमंडल विस्तार


इसके अलावा आजमगढ़, कन्नौज में अंडरग्राउंड बिजलीलाइन के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी गई।

बैठक में कॉमर्शियल टैक्स का श्रेणीकरण किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश नगर निगम (संपत्ति कर द्वितीय संशोधन) नियमावली को भी मंजूरी मिल गई।

इस नियमावली के पास होने के बाद व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से श्रेणीकरण के आधार पर हाउस टैक्स की वसूली की जाएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से हाउस टैक्स वसूली के लिए कुल नौ श्रेणियां बनाई गई हैं।

पढ़ें- अल्पसंख्यकों की एक बड़ी योजना को मंजूरी

इसके अलावा राजधानी में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के आधार पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने संबंधी प्रस्ताव को भी कैबिनेट मंजूरी मिल गई।

(अन्य अपडेट, सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए आप हमें facebook पर ज्वॉइन करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed