राजा भैया के क्षेत्र को सीएम योगी ने दी 248 करोड़ रुपये की सौगात, कैबिनेट ने लिए ये फैसले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में सीएम योगी आदित्यानाथ ने निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह के क्षेत्र कुंडा को 248 करोड़ 89 लाख रुपये की सौगात दी। इस राशि से कुंडा में गंगा सेतु करेंती घाट का निर्माण करवाया जाएगा। इस सेतु का निर्माण होने से सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी जनपदों की जनता शीतलामाई तीर्थ स्थल से सीधे जुड़ जाएगी।
इसके अलावा इन फैसलों पर भी लगी मुहर-
- जनपद सीतापुर में सिधौली-मिश्रिख-पिसावां-नेरी मार्ग के सिधौली से कल्ली होते हुए नैमिषारण्य मार्ग के 134 किमी. तक दो लेन से पेव्ड शोल्डर, चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए पैसेंजर कार यूनिट के मानक में शिथिलीकरण के प्रस्ताव को भी मंजूरी।
- स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग व मुख्य लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायतें जिन संस्थाओं की ऑडिट करती हैं, उनसे ऑडिट शुल्क लेती हैं। वित्त विभाग ऑडिट कराने वाली संस्थाओं से लिए जाने वाले शुल्क को समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी।
- यूपी अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की (दंड एवं अपील) नियमावली में तीसरा संशोधन को मंजूरी।
- 2019 में होने वाले कुंभ मेला में अनवरत बिजली आपूर्ति के लिए 226.95 करोड़ रुपये की मंजूरी।
- वाराणसी में घाटों की लाइटिंग व गोरखनाथ मंदिर में साउण्ड एण्ड लाइट शो के लिए बजट आवंटन को मंजूरी।
चीनी मिलों को चार हजार करोड़ रुपये का साफ्ट लोन देने की मंजूरी
- गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए चीनी मिलों को चार हजार करोड़ रुपये का साफ्ट लोन देने की मंजूरी।
- चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्र 2017-18 में की गई गन्ना खरीद की मात्रा (लगभग 1,111.90 लाख टन) के सापेक्ष 4.50 रुपये प्रति कुंतल की दर से 500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के लिए राज्य सरकार ने दी मंजूरी।
- गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के निर्माण कार्य के प्रयोजन प्रस्ताव को मंजूरी।